Jantar Mantar Protest: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने शुक्रवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मुलाकात की। उन्होंने वांगचुक और उनके साथ अनशन कर रहे साथियों से अपनी जान जोखिम में न डालने की अपील की।
‘सरकार लोकतांत्रिक विरोध नहीं सुनती’
मुलाकात के बाद पवन खेड़ा ने कहा कि वह कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल का संदेश लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार के सामने आंदोलनकारियों को अपनी जान खतरे में नहीं डालनी चाहिए, जो लोकतांत्रिक विरोध को सुनने और उस पर प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार नहीं है।
Jantar Mantar Protest: केसी वेणुगोपाल ने भी जताई थी चिंता
खेड़ा ने बताया कि गुरुवार को के.सी. वेणुगोपाल ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई थी और आंदोलनकारियों से ऐसा रास्ता अपनाने की अपील की थी, जिससे उनकी जान को खतरा न हो।
केजरीवाल ने भी दिया था समर्थन
इससे पहले गुरुवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी जंतर-मंतर पहुंचे थे। उन्होंने कहा था कि सोनम वांगचुक अपने लिए नहीं, बल्कि देश के युवाओं और छात्रों के भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
Jantar Mantar Protest: पेपर लीक पर उठाए सवाल
केजरीवाल ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक के मामलों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले युवाओं का भरोसा कमजोर किया है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार और परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाने की जरूरत पर जोर दिया।
ये भी पढ़े… सोनम वांगचुक के समर्थन में कांग्रेस की एंट्री, जंतर-मंतर पर पवन खेड़ा की मुलाकात से सियासत गरम








