Karnatka: केरल की सोलो ट्रैकर जी. एस. शरण्या (36) जो 2 अप्रैल को ताडियंडामोल चोटी पर ट्रेकिंग के लिए गई थीं, अचानक रास्ता भटकने के बाद लापता हो गई थीं। तीन दिन तक जंगल में अकेली भटकने के बाद उन्हें सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है।
Karnatka: युवती की तलाश में 9 टीमें लगीं
वन, जीव विज्ञान और पर्यावरण मंत्री ईश्वर बी. खंड्रे ने बताया कि शरण्या को ढूंढने के लिए 9 टीमों ने दिन-रात अभियान चलाया। इसमें पुलिस, नक्सल विरोधी दस्ते और वन विभाग के कर्मचारी शामिल थे। स्थानीय आदिवासी भी अभियान में मदद के लिए आए। मंत्री ने कहा कि शरण्या अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें सुरक्षित केरल स्थित घर तक पहुंचाया जाएगा।
मोबाइल नेटवर्क न होने के कारण हुई देरी
Karnatka: जानकारी के अनुसार, शरण्या 2 अप्रैल को 15 अन्य ट्रैकर्स और एक नेचर गाइड के साथ ट्रेकिंग पर गई थीं। जैसे ही सभी ट्रैकर्स अपने बेस लौटे, पता चला कि शरण्या रास्ता भटक गई हैं। जंगल में मोबाइल नेटवर्क नहीं होने के कारण उनकी लोकेशन ट्रैक करना मुश्किल हो गया था, जिससे तलाशी अभियान में थोड़ी देरी हुई। मंत्री ने शरण्या की बहादुरी की सराहना की और कहा कि वह एक साहसी युवती हैं।
ये भी पढ़े: बरेली में तेज रफ्तार बोलेरो टैंकर से जा टकराई, 5 लोगों की मौत








