ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » कासगंज के अमापुर में रहस्यमय मौतें: एक ही परिवार के 5 लोगों की जान गई, जांच में जुटी पुलिस

कासगंज के अमापुर में रहस्यमय मौतें: एक ही परिवार के 5 लोगों की जान गई, जांच में जुटी पुलिस

Kasganj family death: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अमापुर कस्बे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है, हालांकि अभी मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

अमापुर कस्बे का मामला

यह घटना अमापुर के एटा रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Kasganj family death: मृतकों की पहचान

पुलिस के अनुसार, मृतकों में 50 वर्षीय श्यामवीर उर्फ फौजी, उनकी 45 वर्षीय पत्नी रामश्री देवी और तीन बच्चे शामिल हैं। बच्चों की पहचान 12 साल की प्राची, 8 साल की आकांक्षा और 5 साल के गिरीश कुमार के रूप में हुई है। श्यामवीर पेशे से वेल्डिंग का काम करते थे और नगला भोजराज गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि श्यामवीर ने पहले परिवार के अन्य सदस्यों की हत्या की और बाद में खुद फांसी लगा ली। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

Kasganj family death: पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

इलाके में दहशत, पुलिस जांच जारी

एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से पूरे इलाके में भय और शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही पूरी घटना का खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़े… बांके बिहारी मंदिर पर बड़ा अपडेट: बिहारीजी कॉरिडोर सर्वे में 110+ भवन चिन्हित, मथुरा में बढ़ी हलचल

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल