ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » केरल में सियासी घमासान! नितिन नवीन ने राहुल गांधी को बताया ‘मैच फिक्सर,जानिए ऐसा क्यों कहा…

केरल में सियासी घमासान! नितिन नवीन ने राहुल गांधी को बताया ‘मैच फिक्सर,जानिए ऐसा क्यों कहा…

KERALA ELECTION 2026: केरल में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नबीन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें ‘मैच फिक्सर’ तक कह दिया।

रोड शो के दौरान साधा निशाना

नितिन नवीन ने कन्नूर में वायंथोड जंक्शन से लेकर थलास्सेरी रोड लिंक मॉल जंक्शन तक रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के उस आरोप को खारिज किया, जिसमें भाजपा और लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) की मिलीभगत की बात कही गई थी।

KERALA ELECTION 2026: ‘चुनाव से पहले ही मैच फिक्स’

नवीन ने कहा, “ये लोग मैच-फिक्सर हैं। चुनाव से पहले ही मैच फिक्स कर चुके हैं। देश और केरल की जनता ने देखा है कि यूपीए सरकार के समय इन्होंने कैसे काम किया।” उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने जनता के लिए कोई ठोस काम नहीं किया।

KERALA ELECTION 2026
                                                                KERALA ELECTION 2026

सबरीमाला मुद्दे पर भी घेरा

भाजपा नेता ने सबरीमाला मंदिर विवाद को लेकर भी कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे का राजनीतिकरण किया गया और इसके लिए राहुल गांधी, सोनिया गांधी समेत कांग्रेस नेतृत्व जिम्मेदार है।

KERALA ELECTION 2026: ‘CBI जांच कराएंगे’ का वादा

नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा इस मामले में सीबीआई से समयबद्ध जांच कराने और दोषियों को सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने दावा किया कि केरल की जनता अब बदलाव चाहती है और प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ने को तैयार है। उनके मुताबिक, लोग भाजपा को अब एक मजबूत विकल्प के रूप में देख रहे हैं।

LDF-UDF पर भी आरोप

नवीन ने एलडीएफ और यूडीएफ पर राज्य की अनदेखी, भ्रष्टाचार बढ़ाने और विकास कार्यों को बाधित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इन सरकारों ने जनता के बजाय अपने परिवारों को प्राथमिकता दी।

KERALA ELECTION 2026: चुनाव की तारीख

गौरतलब है कि केरल में विधानसभा चुनाव एक ही चरण में 9 अप्रैल को होंगे, जबकि मतगणना 4 मई को अन्य राज्यों के साथ की जाएगी। राज्य में भाजपा, कांग्रेस और वाम दलों के बीच मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। चुनाव नजदीक आते ही नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप र तेज होने की संभावना है।

ये भी पढ़े… MPL 2026 ऑक्शन में छाए आशुतोष शर्मा – ₹15 लाख में बने सबसे महंगे खिलाड़ी!” जानिए विस्तार से…

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल