Shane Watson: आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले हर टीम की नियुक्ति को लेकर आईपीएल सुर्खियों में है। अब एक और खबर सामने आई है। आपको बता दें, कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने मुख्य कोच के रूप में अभिषेक नायर के बाद सहायक कोच के लिए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन को चुन लिया है। इस बात की पुष्टि कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा अपने ऑफिशियल “एक्स” हैंडल पर की गई है। आईपीएल में वॉटसन को खिलाड़ी और कोच के रूप में लंबा अनुभव है, इसीलिए ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि केकेआर का यह फैसला टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित होने वाला है।

KKR CEO और Shane Watson दोनों ने जताई खुशी
Shane Watson: कोलकाता नाइट राइडर्स के सीईओ वैंकी मैसूर ने एक्स पर लिखा, “केकेआर परिवार में शेन वॉटसन का स्वागत करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। उच्चतम स्तर पर एक खिलाड़ी और कोच के रूप में उनका अनुभव हमारी टीम संस्कृति और तैयारी में काफी योगदान दे सकता है। टी20 प्रारूप की उनकी समझ विश्वस्तरीय है।”
Eden Gardens, get ready to welcome your assistant coach @ShaneRWatson33 ????????@VenkyMysore ????️ pic.twitter.com/pOZAT7ds53
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) November 13, 2025
इसी के साथ वॉटसन ने भी कहा, “कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी प्रतिष्ठित फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। मैंने हमेशा केकेआर के प्रशंसकों के जुनून और टीम की उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता की प्रशंसा की है। मैं कोलकाता को एक और खिताब दिलाने के लिए कोचिंग समूह और खिलाड़ियों के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।”
जानिए Shane Watson के IPL करियर के रिकॉर्ड्स
Shane Watson: वॉटसन ने इंडियन प्रीमियर लीग में कुल 145 मैचों में 4 शतक और 21 अर्धशतक बनाए है। इसी के साथ उन्होंने 137.91 की स्ट्राइक रेट और 30.99 की औसत से 3,874 रन बनाए हैं। साथ ही 92 विकेट अपने नाम किए हैं।
Read More: IPL Players: क्रिकेटर विपराज निगम पर लगा महिला से शादी का झांसा देकर रेप का आरोप






