ख़बर का असर

Home » स्पोर्ट्स » KL Rahul: 9 साल बाद घरेलू मैदान पर गूंजी केएल राहुल के बल्ले की गूंज, ठोका शतक

KL Rahul: 9 साल बाद घरेलू मैदान पर गूंजी केएल राहुल के बल्ले की गूंज, ठोका शतक

KL Rahul

KL Rahul: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे अहमदाबाद टेस्ट की पहली पारी में ओपनर केएल राहुल ने शानदार शतक जड़कर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में ला दिया है। राहुल ने 190 गेंदों में 12 चौकों की मदद से अपना शतक पूरा किया, जो उनके टेस्ट करियर का 11वां और इस साल का दूसरा शतक है। केएल राहुल के इस शतक ने भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ मजबूत बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। साथ ही, इस पारी के साथ राहुल ने अपने करियर में कई अहम उपलब्धियां भी दर्ज कीं।

9 साल बाद भारत में टेस्ट शतक

KL Rahul: आपको बता दें कि राहुल का यह शतक कई मायनों में खास रहा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि उन्होंने घरेलू सरज़मीं पर 9 साल बाद टेस्ट शतक लगाया है। इससे पहले उन्होंने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में 199 रन बनाए थे, जो उनके टेस्ट करियर का अब तक का सर्वोच्च स्कोर भी है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट शतक

KL Rahul: वेस्टइंडीज के खिलाफ भी यह उनका दूसरा टेस्ट शतक है। इससे पहले उन्होंने 2016 में किंग्सटन टेस्ट में शतक लगाया था। इस बार अहमदाबाद की पिच पर भी उन्होंने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी क्लासिक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। राहुल के लिए साल 2025 बेहतरीन साबित हो रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ विदेशी दौरे पर शतक लगाने के बाद, अब वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उन्होंने शतक जड़ दिया है। इस शतक के साथ ही वो साल 2025 में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले ओपनर बन गए हैं।

शुभमन गिल संग अहम साझेदारी

KL Rahul: राहुल ने शुभमन गिल के साथ तीसरे विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी कर टीम को स्थिरता दी। इस साझेदारी ने भारत के स्कोरबोर्ड को मजबूती दी और टीम को बड़े स्कोर की ओर ले जाने में मदद की। पहली पारी में भारत की नजर अब एक बड़े स्कोर पर है ताकि वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम जीत दर्ज की जा सके। केएल राहुल की यह पारी भारत के लिए बेहद निर्णायक साबित हो सकती है।

 

ये भी पढ़े…  Mahila Rojgar Yojana: चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा दांव, 25 लाख महिलाओं को दी आर्थिक मदद

3 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल