ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » खीरी में अवैध खनन का विरोध करने पहुंचे सिख समाज पर हमला, बुजुर्ग की पगड़ी उछालने पर बढ़ा आक्रोश

खीरी में अवैध खनन का विरोध करने पहुंचे सिख समाज पर हमला, बुजुर्ग की पगड़ी उछालने पर बढ़ा आक्रोश

Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद के पलिया तहसील क्षेत्र से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। शारदा नदी के तट पर चल रहे कथित अवैध खनन का विरोध करने पहुंचे किसानों और सिख समाज के लोगों पर देर रात खनन माफियाओं द्वारा हमला किए जाने का आरोप है। इस घटना में कई किसान घायल हुए हैं, जबकि एक सिख बुजुर्ग की पगड़ी गिरने की घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया।

देर रात शारदा नदी किनारे हुआ विवाद

स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार देर रात शारदा नदी के किनारे भारी मशीनों की आवाज सुनाई दी, जिससे ग्रामीणों को अवैध खनन की आशंका हुई। इसके बाद आसपास के किसान और सिख समाज के लोग मौके पर पहुंचे और खनन कार्य रोकने की मांग करने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन से नदी का प्राकृतिक स्वरूप बिगड़ रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ और भूमि कटान का खतरा बढ़ सकता है। आरोप है कि विरोध के दौरान मौके पर मौजूद खनन माफियाओं के गुर्गों ने किसानों पर हमला कर दिया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

Lakhimpur Kheri: सिख बुजुर्ग की पगड़ी गिरने से भड़का आक्रोश

घटना के दौरान हुई हाथापाई में एक बुजुर्ग सिख व्यक्ति की पगड़ी जमीन पर गिर गई। सिख समुदाय में पगड़ी को सम्मान और धार्मिक आस्था का प्रतीक माना जाता है। इस घटना की जानकारी फैलते ही पलिया और आसपास के क्षेत्रों में रोष व्याप्त हो गया। घटना के विरोध में सिख समाज और किसान संगठनों ने पलिया के मुख्य चौराहे पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी और अवैध खनन पर पूर्ण रोक लगाने की मांग की। ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में लोग सड़क पर डटे रहे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। वहीं मामले में पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया जा सकता है।

Report By: संजय कुमार राठौर   

ये भी पढ़े… खीरी में कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन देख भाजपा में बौखलाहट! पूर्व सांसद के नेतृत्व में हंगामा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल