Home » उत्तर प्रदेश » खीरी के विकास में ‘योगी युग…’ अब बदलेगी शहर की तस्वीर

खीरी के विकास में ‘योगी युग…’ अब बदलेगी शहर की तस्वीर

Spread the love

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लंबे समय से चली आ रही यातायात और विकास संबंधी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए लखीमपुर-फीडर मार्ग के 0.000 से 3.650 किलोमीटर तक के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए ₹31.61 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। यह मार्ग शहर की लाइफलाइन माना जाता है और इसके चौड़ीकरण से न केवल यातायात में सुधार होगा, बल्कि स्थानीय व्यापार और रियल एस्टेट क्षेत्र को भी बड़ा फायदा मिलेगा।

सड़क की नींव होगी मजबूत

परियोजना के तहत सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर दोपहिया, चारपहिया और भारी वाहनों के लिए अलग लेन बनाई जाएगी, सड़क की नींव को मजबूत किया जाएगा और मार्ग के किनारे जल निकासी, डिवाइडर और आधुनिक लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। इससे लखीमपुर शहर का रूप स्मार्ट सिटी जैसी आधुनिक पहचान प्राप्त करेगा। जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग ने कार्य की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष टास्क फोर्स का गठन कर दिया है।

Lakhimpur Kheri: जनता ने कदम को बताया ऐतिहासिक

ब्यूरो संजय कुमार राठौर की रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री की इस पहल के साथ ही लखीमपुर में एक्सप्रेस-वे से कनेक्टिविटी, रेलवे विस्तार और डबल ट्रैक की मंजूरी जैसी चार बड़ी परियोजनाएं भी जिले की विकास दिशा बदलने जा रही हैं। इन योजनाओं से अगले दो वर्षों में हजारों करोड़ रुपये का निवेश जिले में आएगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था, माल ढुलाई तथा व्यापार में जबरदस्त गति आएगी।

जनप्रतिनिधियों और जनता ने इस कदम को ऐतिहासिक बताया है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया है। लखीमपुर-फीडर मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से न केवल शहर में यातायात की समस्याएं कम होंगी, बल्कि यह परियोजना लखीमपुर को एक प्रगतिशील और आधुनिक ‘मेट्रो टाउन’ की दिशा में ले जाने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

ये भी पढ़े… यूपी की सियासत में ‘ब्राह्मण कुटुंब’ का शक्ति प्रदर्शन: कुशीनगर विधायक के आवास पर जुटे 50 विधायक, 36 साल का सूखा खत्म करने की तैयारी?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments