LPG CRISIS: देश में एलपीजी गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच केंद्र सरकार ने संसद में स्थिति साफ की है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri ने कहा कि देश में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।उन्होंने बताया कि सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि देश के करोड़ों परिवारों की रसोई में गैस की सप्लाई लगातार बनी रहे।
जानिए आपके इलाके में कितने दिन बाद होगी सिलेंडर बुकिंग
सरकार के मुताबिक एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के लिए तय अंतराल अलग-अलग क्षेत्रों में अलग है।शहरी इलाकों में: 25 दिन बाद दूसरा LPG सिलेंडर बुक किया जा सकता है।ग्रामीण इलाकों में: 45 दिन के बाद नई बुकिंग की अनुमति होगी।सरकार का कहना है कि यह व्यवस्था इसलिए रखी गई है ताकि ब्लैक मार्केटिंग को रोका जा सके और सभी उपभोक्ताओं को बराबर गैस उपलब्ध हो सके।
LPG CRISIS: भारत की क्रूड ऑयल सप्लाई सुरक्षित
संसद में मंत्री ने बताया कि वैश्विक स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति में उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत की क्रूड ऑयल सप्लाई सुरक्षित है।उन्होंने कहा कि पहले भारत का लगभग 45 प्रतिशत कच्चा तेल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते आता था, लेकिन अब भारत कई देशों से तेल खरीद रहा है, जिससे सप्लाई प्रभावित नहीं होगी।
घरेलू सप्लाई को प्राथमिकता दी जा रही है
सरकार के अनुसार हाल के दिनों में गैस उत्पादन बढ़ाने के लिए कदम उठाए गए हैं।पिछले 5 दिनों में LPG उत्पादन करीब 28% बढ़ाया गयाआगे भी गैस की खरीद जारी है मंत्री ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि 33 करोड़ परिवारों को बिना रुकावट गैस मिलती रहे।
ये भी पढ़े: वॉशिंगटन में ट्रंप-एपस्टीन का टाइटैनिक पोज स्टैच्यू देख भारतीयों ने क्यों लगाए हंसी के ठहाके?







