Home » उत्तर प्रदेश » महिला दरोगा के आरोप सुन महकमे में मचा हड़कंप बोली- ससुर ने दुष्कर्म किया, पति ने चूहा मार खिलाई दवा, जांच में जुटी पुलिस

महिला दरोगा के आरोप सुन महकमे में मचा हड़कंप बोली- ससुर ने दुष्कर्म किया, पति ने चूहा मार खिलाई दवा, जांच में जुटी पुलिस

महिला दरोगा ने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पारा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला दरोगा ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर उसे जान से मारने की कोशिश की गई, जहर खिलाया गया और बाद में फायरिंग भी की गई। महिला दरोगा ने स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई न करने और ससुराल पक्ष से मिलीभगत का आरोप लगाया है।

प्रयागराज में दरोगा पद पर तैनात है महिला 

जानकारी के मुताबिक, गायत्रीपुरम निवासी पीड़िता वर्तमान में प्रयागराज में दरोगा पद पर तैनात है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 14 फरवरी 2025 को हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष उसे जातिसूचक टिप्पणियां कर प्रताड़ित करने लगा। महिला ने बताया कि वह चौरसिया समाज से हैं, जबकि उसका पति ठाकुर समाज से है। इसी बात को लेकर उसे लगातार अपमानित किया जाता था।

Lucknow News: हथियार दिखाकर धमकी देने का आरोप

पीड़िता के अनुसार, नौकरी करने को लेकर भी परिवार में विवाद रहता था और उस पर नौकरी छोड़ने का दबाव बनाया जाता था। महिला का आरोप है कि कुछ समय बाद उसके ससुर का व्यवहार बदल गया और वह उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। विरोध करने पर लाइसेंसी हथियार दिखाकर धमकी दी जाती थी। महिला दरोगा ने आरोप लगाया कि उसके ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने इस बारे में अपने पति को बताया तो उसने कोई विरोध नहीं किया। उल्टा सास और ननद ने उसे चुप रहने का दबाव बनाया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि 19 जनवरी 2026 को उसके पति ने उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता के मुताबिक, विरोध करने पर उसे चूहे मारने वाला जहर खिलाकर कमरे में बंद कर दिया गया। किसी तरह उसने अपने पिता को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला ने आरोप लगाया कि बाद में जब उसके पिता समझौते के लिए ससुराल पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पति ने लोहे की रॉड से हमला किया और रिवॉल्वर निकालकर जान से मारने की कोशिश की। पीड़िता का दावा है कि 25 मई की सुबह उसके पति ने उस पर फायरिंग भी की, लेकिन वह बाल-बाल बच गई और छत के रास्ते भागकर अपनी जान बचाई।

जांच में जुटी पुलिस 

पीड़िता का कहना है कि वह पिछले चार दिनों से लगातार थाने के चक्कर लगा रही है, लेकिन अब तक उसकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उसने स्थानीय पुलिस पर ससुराल पक्ष से मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया है। जबकि इस मामले में एसीपी काकोरी शकील अहमद ने बताया कि मामला संज्ञान में है पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े… निलंबित सिपाही सुनील शुक्ल की मां दर्द से आंखों से आ जाएंगे आंसू बोली- ‘बेटे को ईमानदारी की सजा…’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments