ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » Mathura News: कार में फंसे बुजुर्ग की जिंदगी बनी चुनौती, देवदूत बन हेड कॉन्स्टेबल ने बचाई जान

Mathura News: कार में फंसे बुजुर्ग की जिंदगी बनी चुनौती, देवदूत बन हेड कॉन्स्टेबल ने बचाई जान

Mathura News

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि किस तरह से जल भराव के कारण कार में बैठे व्यक्ति के गले तक पानी भर गया है। व्यक्ति मदद की गुहार लगा रहा है लेकिन ज्यादा पानी होने के कारण कोई भी कार सवार की मदद नहीं कर पा रहा है। इस बीच मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस हेड कॉन्स्टेबल की नजर व्यक्ति पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत पानी के अंदर जाकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। वीडियो में दिख रहे ट्रैफिक पुलिस हेड कॉन्स्टेबल का नाम कुलदीप मलिक बताया जा रहा है, जो अब सोशल मीडिया पर लोगों की जमकर तारीफें लूट रहा है।

मथुरा पुलिस ने शेयर किया वीडियो

Mathura News: इस वाक्य का वीडियो खुद मथुरा पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है। जिसे पोस्ट करते हुए लिखा गया  कि ‘गले तक पानी, पर हिम्मत अडिग… मथुरा शहर के अंडरपास के पास @mathurapolice के मुख्य आरक्षी (यातायात) कुलदीप मलिक ने सूझबूझ और साहस दिखाते हुए बड़ी दुर्घटना को टालते हुए सुरक्षित बचाव किया. उनका साहस और सूझबूझ #UPPCares की श्रेष्ठ भावना का प्रतीक है।

 

हेड कॉन्स्टेबल के साहस की तारीफ

Mathura News: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक व्यक्ति अपनी कार लिए पानी के बीच फंसा है। ऐसे में वह गाड़ी के विंडो सीट से बाहर मदद की गुहार लगाता है लेकिन चारों तरफ पानी होने के कारण कोई भी मदद नहीं कर पाता। इस बीच एक ट्रैफिक पुलिस कुलदीप मलिक उनके पास पहुंचते हैं और फिर गाड़ी में फंसे व्यक्ति का हाथ पकड़कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लाते हैं। हेड कॉन्स्टेबल के इस साहस को देख लोग अब उनकी ताऱीफ करते दिख रहे है।

तेज बारिश के कारण हुआ जलभराव

Mathura News: आपको बता दें कि जिले में आई तेज बारिश के कारण चारों ओर जल भराव हो गया। जिसके चलते लोगों को आने-जाने में समस्या का सामना करना पड़ा। वहीं मथुरा के नए बस स्टैंड के निकट स्थित अंडर पास पर जल भराव होने के कारण पूरा आवागमन प्रभावित हो गया। गौर करने वाली बात ये है कि मथुरा में जल भराव की यह कोई नई समस्या नहीं है। हर बार यहां जल भराव हो जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आलम ये है कि 2 घंटे हुई तेज बारिश से चारों ओर पानी भर जाने से परेशान लोग नगर निगम को कोसते नजर आते है।

 

ये भी पढ़े… Mathura News: नौहझील में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विशाल रक्तदान शिविर, विधायक राजेश चौधरी ने किया शुभारंभ

1 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल