Home » उत्तर प्रदेश » Meerut : स्कूल में दो दोस्तों ने क्यों खाया जहर? सहेलियों ने खोला राज

Meerut : स्कूल में दो दोस्तों ने क्यों खाया जहर? सहेलियों ने खोला राज

Meerut : स्कूल में दो दोस्तों ने क्यों खाया जहर? सहेलियों ने खोला राज
Spread the love

Meerut News : मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के एक गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कक्षा सात की दो होशियार सहेलियों ने मंगलवार को स्कूल पहुंचते ही जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों के घर गांव में आमने-सामने हैं, और वे हमेशा एक साथ स्कूल जाती हैं। घटना से पहले दोनों अन्य छात्राओं से बार-बार पूछ रही थीं कि जहर कैसे खाया जाता है। यह बात सुनकर सहपाठी हैरान रह गए, लेकिन किसी ने गंभीरता से नहीं लिया।

अचानक दोनों को उल्टी होने लगी। सहेलियों ने फौरन स्कूल के प्रधानाध्यापक को सूचना दी। प्रधानाध्यापक ने तुरंत लड़कियों के परिजनों को फोन किया। परिजन दौड़े-भागे स्कूल पहुंचे और दोनों को मोदीपुरम के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बता दी है, लेकिन खतरा पूरी तरह टला नहीं। सूत्रों के मुताबिक, लड़कियों ने अनाज बचाने वाले जहरीले दवा का इस्तेमाल किया।

स्कूल प्रशासन हैरान है। प्रधानाध्यापक ने बताया, “दोनों छात्राएं बहुत पढ़ाकू हैं। क्लास में कभी कोई झगड़ा या परेशानी नहीं हुई। न घर पर डांट की बात, न पढ़ाई का दबाव। सब कुछ सामान्य था।” परिजनों का भी यही कहना है कि बच्चियां खुश थीं, कोई तनाव नहीं दिखा। क्षेत्राधिकारी सदर देहात सुधीर सिंह ने कहा, “हमें अभी तक इसकी औपचारिक शिकायत नहीं मिली। जांच चल रही है।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि इतनी छोटी उम्र में इन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया? क्या घरेलू कलह, पढ़ाई का बोझ, या कोई छिपा राज था? पुलिस और स्कूल टीम गहन जांच में जुटी है। गांव वाले स्तब्ध हैं। अभिभावक चिंतित हैं कि आखिर बच्चों के मन में क्या चल रहा था जो इतना खतरनाक फैसला लिया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments