Mia Khalifa: हाल ही में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर सीजफायर की घोषणा ने वैश्विक सुर्खियां बटोरी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका ने ईरान की 10 शर्तें मानने के बाद ईरान ने युद्धविराम पर सहमति दे दी है। यह युद्धविराम दो सप्ताह के लिए लागू होगा, और अगर सब कुछ शांतिपूर्ण ढंग से चलता है, तो आम लोगों के जीवन में सामान्य स्थिति लौटने की उम्मीद है। लेकिन इस युद्धविराम के बावजूद, हालात अभी भी भयावह हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पूर्व एडल्ट स्टार मिया खलीफा फूट-फूटकर रोती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में मिया अपने डर और आतंक का ज़िक्र करती हुई नजर आ रही हैं।
यह आतंकवाद से कम नहीं
मिया ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि यह आतंकवाद से कम नहीं है। इसे दो ऐसे देशों ने अंजाम दिया है जिनके युद्ध अपराध समान हैं। अमेरिका और इज़राइल आतंकवादी, फासीवादी राज्य हैं, और एक दिन हेग में इनके खिलाफ मुकदमे चलेंगे। वीडियो में मिया ने बताया कि केवल 10 मिनट में रिहायशी इलाकों, स्कूलों और अस्पतालों में 160 एयरस्ट्राइक्स की गईं। उनका कहना था कि यह तब हो रहा था जब दोनों देशों के बीच सीजफायर की घोषणा की गई थी। मिया की भावनाएँ इतनी तीव्र थीं कि वे वीडियो के दौरान बार-बार फूट-फूटकर रो पाईं। उनका यह वीडियो बेरूत में हालात की भयावहता को उजागर करता है। मिया ने आगे कहा कि हम सोशल मीडिया पर सबसे भयानक चीजें देख रहे हैं, हम नरसंहार देख रहे हैं। अपनी पूरी ज़िंदगी में मैंने कभी ऐसी भयानक परिस्थितियाँ नहीं देखीं। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद यूज़र्स ने भी अपनी प्रतिक्रियाएँ दी हैं।
एक यूज़र ने लिखा कि हम सबको इस त्रासदी के खिलाफ खड़ा होना होगा। हर किसी को खुलकर आवाज़ उठानी होगी। हालात बदलने ही होंगे। वहीं, कुछ ने अमेरिका और इज़राइल की नीतियों की आलोचना करते हुए लिखा कि युद्धविराम के वादे बेमानी हैं।








