Home » राष्ट्रीय » लखनऊ में पीएम मोदी ने किया राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन

लखनऊ में पीएम मोदी ने किया राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन

Modi in Lucknow

Modi in Lucknow: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लखनऊ की बसंत कुंज योजना स्थित भव्य राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने परिसर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं का अवलोकन कर उन्हें नमन किया। उद्घाटन समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

महापुरुषों को किया नमन

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही प्रधानमंत्री ने उपस्थित जनसमूह का अभिवादन किया और ‘वंदे मातरम’ गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। पीएम मोदी ने भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और भाजपा व जनसंघ गलियारे का अवलोकन किया, जहां जनसंघ से भाजपा तक की यात्रा को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है।

Modi in Lucknow: राष्ट्रवाद की त्रयी को समर्पित परिसर

राष्ट्र प्रेरणा स्थल को भारतीय राष्ट्रवाद की त्रयी कहे जाने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों और योगदान को समर्पित किया गया है। यहां इन महान नेताओं की 65 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिन्हें विश्वविख्यात मूर्तिकार राम सुतार और मंटू राम आर्ट क्रिएशंस ने तैयार किया है।

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित स्मारक

कमल की आकृति में बने इस परिसर में राष्ट्र नायकों को समर्पित संग्रहालय, मेडिटेशन और योग केंद्र, विपश्यना केंद्र, सिंथेटिक ट्रैक, हेलीपैड, कैफेटेरिया, 3000 क्षमता का एम्फीथिएटर और लगभग दो लाख लोगों की क्षमता वाला रैली स्थल भी विकसित किया गया है। यह स्थल आने वाली पीढ़ियों में राष्ट्र भावना को सशक्त करेगा।

ये भी पढ़ें…विजय हजारे ट्रॉफी में शतकों की बारिश, 22 खिलाड़ियों ने लगाया शतक, बिहार की पारी में 574 रन