ख़बर का असर

Home » पश्चिम बंगाल » पीएम मोदी की रानाघाट रैली में जा रहे मुर्शिदाबाद के चार समर्थकों की ट्रेन हादसे में मौत, गांवों में मातम

पीएम मोदी की रानाघाट रैली में जा रहे मुर्शिदाबाद के चार समर्थकों की ट्रेन हादसे में मौत, गांवों में मातम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रानाघाट जनसभा में शामिल होने जा रहे मुर्शिदाबाद जिले के चार समर्थकों की एक दर्दनाक ट्रेन दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा कृष्णनगर–रानाघाट रेल खंड पर तहेरपुर और बादकुल्ला स्टेशन

Modi Rally Accident: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रानाघाट जनसभा में शामिल होने जा रहे मुर्शिदाबाद जिले के चार समर्थकों की एक दर्दनाक ट्रेन दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा कृष्णनगर–रानाघाट रेल खंड पर तहेरपुर और बादकुल्ला स्टेशन के बीच हुआ, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री ने हादसे पर शोक और दुख जताया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

 ट्रेन हादसे में चार लोगों की मौत

पुलिस और रेलवे सूत्रों के अनुसार, मृतकों की पहचान रामप्रसाद घोष (74), मुक्तिपद सूत्रधर (55), गोपीनाथ दास (35) और भैरव घोष (47) के रूप में हुई है। रामप्रसाद घोष और मुक्तिपद सूत्रधर बारा  थाना क्षेत्र के शाबलदह गांव के निवासी थे, जबकि गोपीनाथ दास मोसड्डा गांव के रहने वाले थे। गंभीर रूप से घायल भैरव घोष को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Modi Rally Accident: सुबह के समय हुआ हादसा

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक के पास प्रातःकृत्य के लिए जाने के दौरान यह हादसा हुआ। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा की जा रही है।

गांवों में पसरा मातम, परिजनों की मदद की मांग

हादसे की खबर मिलते ही शाबलदह और मोसड्डा गांवों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतकों के शव शीघ्र गांव लाने और पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता देने की मांग की है।

मोदी ने कार्यकर्ताओं की मौत पर गहरा दुख जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन के माध्यम से सभा को संबोधित करते हुए खराब मौसम के कारण उपस्थित न हो पाने पर क्षमा मांगी। उन्होंने रैली में जाते समय हुए रेल हादसे में भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत पर गहरा दुख जताया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। पीएम ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।

भाजपा ने पुलिस पर लगाए आरोप

इधर, प्रधानमंत्री की रैली में शामिल होने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर सियासी विवाद भी खड़ा हो गया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-12 पर पुलिस द्वारा जानबूझकर रास्ते बंद किए गए, जिससे कार्यकर्ता सभा स्थल तक नहीं पहुंच सके।

 पुलिस ने आरोपों को किया खारिज

मुर्शिदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए एहतियातन व्यवस्था की गई थी। पुलिस के अनुसार, यह कदम किसी को रोकने के लिए नहीं बल्कि ट्रैफिक जाम से बचने के लिए उठाया गया।

REPORT BY – PIYUSH

ये भी पढ़े… अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- कार्यकर्ता नहीं तो हार तय 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल