ख़बर का असर

Home » मध्य प्रदेश » मध्यप्रदेश: CM मोहन यादव ने पं. दीनदयाल को श्रद्धासुमन अर्पित, आजीवन सहयोग निधि का शुभारंभ

मध्यप्रदेश: CM मोहन यादव ने पं. दीनदयाल को श्रद्धासुमन अर्पित, आजीवन सहयोग निधि का शुभारंभ

Mohan Yadav: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि ‘समर्पण दिवस’ पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने भोपाल के लालघाटी चौराहे पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और आजीवन सहयोग निधि का शुभारंभ किया।

इसी अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव और जिलाध्यक्ष  रविन्द्र यति ने पौधारोपण किया। भोपाल के प्रत्येक बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आजीवन सहयोग निधि समर्पित की।

गरीब कल्याण और अंत्योदय पर जोर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विभिन्न क्षेत्रों में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, गैस, रोजगार और स्वावलंबन जैसी योजनाओं के माध्यम से गरीबों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांतों के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। “दीनदयाल जी द्वारा दिखाए मार्ग पर चलकर हम समृद्ध और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का निर्माण करेंगे,” उन्होंने कहा।

Mohan Yadav: ‘एकात्म मानवदर्शन हमारे कार्यों का मार्गदर्शन’

जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्श, एकात्म मानवदर्शन और अंत्योदय की विचारधारा भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।

कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता रहे उपस्थित

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, जिला प्रभारी जसवंत सिंह हाड़ा, भोपाल महापौर मालती राय, नगर निगम अध्यक्ष  किशन सूर्यवंशी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े… वनडे WC 2027: सिर्फ खेलना नहीं, देश के लिए जीतना चाहता हूं- रोहित शर्मा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल