ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » ‘मेरी शादी मेरे भाई…’ लव जिहाद के आरोपों के बीच मोनालिसा ने किया सनसनीखेज खुलासा

‘मेरी शादी मेरे भाई…’ लव जिहाद के आरोपों के बीच मोनालिसा ने किया सनसनीखेज खुलासा

कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा की लव मैरिज

Monalisa: 2025 के महाकुंभ मेले के दौरान सुर्खियों में आईं मोनालिसा भोसले एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी शादी है। मोनालिसा ने अभिनेता और मॉडल फरमान खान से केरल के एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों ने परिवार की इच्छा के खिलाफ जाकर यह शादी की।

क्या बोली मोनालिसा? 

शादी के बाद से सोशल मीडिया पर कपल को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोग इस रिश्ते को लेकर ‘लव जिहाद’ जैसी टिप्पणियां कर रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों पर अब दोनों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। फरमान खान ने ‘लव जिहाद’ के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद है। वहीं मोनालिसा भोसले ने भी स्पष्ट किया कि उन्होंने अपनी मर्जी से और हिंदू परंपराओं के अनुसार शादी की है। मोनालिसा ने कहा कि मैंने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की है। यह ‘लव जिहाद’ नहीं है। मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूं और सभी धर्मों को समान मानती हूं। शुरुआत में फरमान खान शादी के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन बाद में उन्होंने उन्हें मना लिया। मोनालिसा के अनुसार उनके परिवार वाले उनकी शादी उनकी मौसी के बेटे से कराना चाहते थे, लेकिन उन्होंने इस रिश्ते से इनकार कर दिया।

Indore native Monalisa Bhosle and Farman Khan during their press conference in Thiruvananthapuram, Kerala, on Thursday (March 12, 2026).Indore native Monalisa Bhosle and Farman Khan during their press conference in Thiruvananthapuram, Kerala, on Thursday (March 12, 2026).Indore native Monalisa Bhosle and Farman Khan during their press conference in Thiruvananthapuram, Kerala, on Thursday (March 12, 2026).Indore native Monalisa Bhosle and Farman Khan during their press conference in Thiruvananthapuram, Kerala, on Thursday (March 12, 2026).

मोनालिसा ने कहा कि मेरे माता-पिता मेरी शादी मेरी मौसी के बेटे से कराना चाहते थे, लेकिन मैं उनसे शादी नहीं करना चाहती थी क्योंकि वह मेरे लिए भाई जैसे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोनालिसा और फरमान की मुलाकात करीब छह महीने पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में उनका रिश्ता प्यार में बदल गया। मोनालिसा भोसले इंदौर की रहने वाली हैं, जबकि फरमान खान महाराष्ट्र से हैं। दोनों ने 11 मार्च को तिरुवनंतपुरम स्थित अरुमनूर श्री नैनार देव मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ विवाह किया। बताया जा रहा है कि परिवार के विरोध के कारण कपल ने केरल में सिविल मैरिज भी की और सुरक्षा को देखते हुए मोनालिसा ने केरल पुलिस से मदद भी मांगी।

Monalisa: सोशल मीडिया पर काफी चर्चा

वर्क फ्रंट की बात करें तो मोनालिसा जल्द ही मलयालम सिनेमा में फिल्म ‘नागम्मा’ से डेब्यू करने जा रही हैं, जिसमें उनके साथ मलयाली अभिनेता कैलाश नजर आएंगे। इसके अलावा वह सनोज मिश्रा की अपकमिंग फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ से बॉलीवुड में भी कदम रखने की तैयारी कर रही हैं। फिल्मों के साथ-साथ मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं।

ये भी पढ़े… बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले शाहनवाज हुसैन की भविष्यवाणी बोले- ‘राहुल होंगे जीरो पर आउट’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल