Home » उत्तर प्रदेश » मोनालिसा से शादी कर फंसे फरमान खान, ठोका गया मुकदमा, वजह जान उड़ जाएंगे होश…

मोनालिसा से शादी कर फंसे फरमान खान, ठोका गया मुकदमा, वजह जान उड़ जाएंगे होश…

मोनालिसा की शादी में बड़ा फर्जीवाड़ा
Spread the love

Monalisa News: कुंभ मेले के दौरान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई मोनालिसा और फरमान की शादी अब बड़े कानूनी विवाद में बदल गई है। जिस शादी को पहले सामान्य प्रेम विवाह बताया जा रहा था, वह अब नाबालिग से विवाह के गंभीर मामले के रूप में सामने आई है। जांच में खुलासा हुआ है कि शादी के समय लड़की बालिग नहीं थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ सख्त धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

जांच में यह तथ्य आए सामने

राष्ट्रीय जनजाति आयोग (NCST) की विस्तृत जांच में यह तथ्य सामने आया कि मोनालिसा की उम्र शादी के समय महज 16 वर्ष 2 माह थी। आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य के नेतृत्व में गठित टीम ने इस मामले में स्थानीय दस्तावेज, जन्म प्रमाण पत्र और अन्य रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की। शुरुआती तौर पर लड़की को बालिग बताने के दावों को जांच में पूरी तरह खारिज कर दिया गया। जैसे ही यह सच्चाई सामने आई, मध्य प्रदेश के महेश्वर थाने में आरोपी फरमान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO) और अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शादी किन परिस्थितियों में कराई गई और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल थे।

मोनालिसा-फरमान से नाराज परिवार (Photo: Social Media)

Monalisa News: शादी के वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल

मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय जनजाति आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने केरल और मध्य प्रदेश पुलिस के डीजीपी को दिल्ली तलब किया है, ताकि पूरे घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट ली जा सके और आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। आयोग यह भी देख रहा है कि कहीं इस मामले में किसी स्तर पर लापरवाही या जानकारी छिपाने की कोशिश तो नहीं हुई।

दरअसल, यह पूरा मामला तब सुर्खियों में आया जब इस शादी के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों ने लड़की की उम्र को लेकर सवाल उठाए थे, जिसके बाद आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। जांच में उम्र से जुड़े दस्तावेज सामने आने के बाद मामला और अधिक गंभीर हो गया। जानकारी के अनुसार, फरमान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का रहने वाला है। वह कुछ साल पहले फिल्मों में काम करने का सपना लेकर मुंबई चला गया था। वहीं उसकी मुलाकात मोनालिसा से हुई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। इसके बाद दोनों ने केरल में शादी कर ली। हालांकि, फरमान के परिवार ने इस रिश्ते को स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया है और लड़की को बहू मानने से भी मना कर दिया।

ये भी पढ़े… थाने में युवक को पीटने के आरोप में गाजियाबाद में बड़ा एक्शन, 2 दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments