ख़बर का असर

Home » मध्य प्रदेश » एमपी बोर्ड रिजल्ट से पहले मन्नतों से भरी दान पेटियां, अतरंगी अंदाज में छात्र लिख रहे अपनी बातें; पढ़ें पूरी खबर

एमपी बोर्ड रिजल्ट से पहले मन्नतों से भरी दान पेटियां, अतरंगी अंदाज में छात्र लिख रहे अपनी बातें; पढ़ें पूरी खबर

एमपी बोर्ड रिजल्ट से पहले भोपाल के मंदिरों में छात्र-छात्राओं की भीड़ बढ़ गई है, जहां वे दान पेटियों में पर्चियां डालकर अच्छे नंबर और पास होने की मन्नत मांग रहे हैं। बढ़ते तनाव के बीच आस्था का यह सहारा उन्हें मानसिक सुकून दे रहा है, जबकि रिजल्ट 7 से 12 अप्रैल के बीच जारी होने की संभावना है।
MP Board Result:

MP Board Result: यूँ तो अजब एमपी के गजब किस्से आपने कई बार सुने होंगे लेकिन आज हम आपको ऐसी खबर से रूबरू करा रहे है जो वाकई में खास है दरासल एमपी बोर्ड की कक्षाएं 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अब जल्द आने वाला है उसके पहले राजधानी भोपाल में छात्रों के बीच आस्था का माहौल देखने को मिल रहा है। रिजल्ट को लेकर बढ़ती चिंता के बीच बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मंदिरों में पहुंचकर दान पेटियों में पर्चियां डाल रहे हैं और अच्छे नंबर से पास होने की मन्नत मांग रहे हैं।

विधार्थी कर रहे कुछ इस तरह से अरदास

न्यू मार्केट स्थित शनि मंदिर और 1100 क्वार्टर्स के पास बने मंदिरों में इन दिनों छात्रों की भीड़ बढ़ गई है। यहां छात्र अपनी इच्छाएं पर्चियों में लिखकर दान पेटी में डाल रहे हैं। कोई पास होने पर 100 बार परिक्रमा करने की बात लिख रहा है, तो कोई अच्छे अंक आने पर लड्डू चढ़ाने का संकल्प ले रहा है। 12वीं की परीक्षा देने वाली एक छात्रा ने बताया कि उसने अच्छे नंबर आने की कामना की है और सफलता मिलने पर भगवान के दर्शन और परिक्रमा करने का वचन लिखा है।

MP Board Result: दान पेटियों में बढ़ीं छात्रों की पर्चियां

मंदिर के पुजारी के अनुसार, इन दिनों दान पेटियों में पर्चियों की संख्या काफी बढ़ गई है। इनमें ज्यादातर छात्र-छात्राओं की पर्चियां हैं, जो परीक्षा में पास होने, अच्छे अंक लाने और भविष्य में सफल होने की कामना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हर साल रिजल्ट के समय यह परंपरा देखने को मिलती है, लेकिन इस बार संख्या अधिक दिखाई दे रही है।

 

MP Board Result:
MP Board Result:

MP Board Result: आस्था से मिल रहा मानसिक सुकून

रिजल्ट से पहले का समय छात्रों के लिए तनाव भरा होता है। ऐसे में कई छात्र मंदिर जाकर मन्नत मांगकर अपने मन को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, जब किसी परिणाम पर व्यक्ति का नियंत्रण नहीं होता, तो वह आस्था के जरिए मानसिक संतुलन बनाए रखने का प्रयास करता है।

जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

मध्य प्रदेश में इस साल करीब 16 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए हैं। इनमें 10वीं के करीब 9 लाख और 12वीं के करीब 7 लाख विद्यार्थी शामिल हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल 15 अप्रैल से पहले रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है, जबकि संभावित तारीख 7 से 12 अप्रैल के बीच मानी जा रही है।

यह भी पढे़ : मध्य प्रदेश में बदला मौसम: ओलावृष्टि और आंधी-बारिश से हालात बिगड़े

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल