MP IAS Transfers: राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने देर रात्रि 11 आईएएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। आदेशों में 2009 बैच के आईएएस अधिकारी मनीष सिंह को मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग का आयुक्त नियुक्त किया गया है।
मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट
पदस्थापना आदेश जारी होने के बाद शनिवार सुबह नवपदस्थ आयुक्त (जनसम्पर्क) एवं प्रबंध संचालक, मप्र माध्यम मनीष सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुख्यमंत्री निवास पर सौजन्य भेंट की। उल्लेखनीय है कि मनीष सिंह पूर्व में भी जनसंपर्क आयुक्त का कार्यभार संभाल चुके हैं।
MP IAS Transfers: अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए
सरकार द्वारा मनीष सिंह को आयुक्त जनसंपर्क के साथ-साथ पूर्व में पदस्थ सभी विभागों का अतिरिक्त प्रभार भी यथावत सौंपा गया है।
अशोक वर्णवाल को नई जिम्मेदारी
जारी आदेश के अनुसार आईएएस अशोक वर्णवाल, अपर मुख्य सचिव (वन एवं कृषि उत्पादन आयुक्त) को अपर मुख्य सचिव पीएचई, चिकित्सा शिक्षा तथा भोपाल गैस त्रासदी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें वर्तमान में पदस्थ सभी विभागों का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

MP IAS Transfers: अन्य प्रमुख पदस्थापनाएं
संदीप यादव को पीएचई एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग से वन विभाग में पदस्थ किया गया।अजय गुप्ता को संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास से एमडी, मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, जबलपुर बनाया गया। अभिजीत अग्रवाल को आबकारी आयुक्त से एमडी, मप्र राज्य सहकारी विपणन संघ नियुक्त किया गया। दीपक कुमार सक्सेना को आयुक्त जनसंपर्क से आबकारी आयुक्त, मप्र भोपाल बनाया गया। उमाशंकर भार्गव को अपर सचिव राजभवन से संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास मप्र पदस्थ किया गया। सुनील दुबे को सीईओ जिला पंचायत भिंड से उप सचिव राजभवन भोपाल नियुक्त किया गया।संघमित्रा को उप सचिव उच्च शिक्षा विभाग से सीईओ जिला पंचायत अलीराजपुर बनाया गया। नंदा भलावे कुशरे को सीईओ जिला पंचायत आगर मालवा से अपर परियोजना संचालक, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान भोपाल पदस्थ किया गया। कमल सोलंकी को उच्च शिक्षा विभाग से सीईओ जिला पंचायत रायसेन नियुक्त किया गया है।
ये भी पढ़े… यूपी विधानसभा में छाया CM योगी द्वारा ‘बिस्मिल्लाह खां पर सुनाया गया किस्सा’, सदन में गूंज उठे ठहाके






