Home » मध्य प्रदेश » लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

Spread the love

Mp news: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में 1500 रुपये ट्रांसफर किए हैं। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी गई है। इस बार की किस्त 12 अप्रैल 2026 को सीहोर जिले के आष्टा से आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जारी की गई। पहले इस योजना के तहत महिलाओं को 1250 रुपये मिलते थे, लेकिन अब सरकार ने इसे बढ़ाकर 1500 रुपये प्रति माह कर दिया है, जिससे महिलाओं को सीधा फायदा मिल रहा है।

कितनी राशि हुई ट्रांसफर?

इस किस्त के तहत राज्य सरकार ने कुल 1836 करोड़ रुपये सीधे महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए हैं। इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उनकी रोजमर्रा की जरूरतों में मदद करना है।

Mp news: किसे मिलता है योजना का लाभ?

इस योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलता है जो मध्य प्रदेश की स्थायी निवासी हैं और विवाहित हैं। इसमें विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं भी शामिल हैं। साथ ही उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए और परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।

अगर पैसे का मैसेज नहीं आया तो क्या करें?

Mp news: अगर आपके मोबाइल पर पैसे आने का मैसेज नहीं आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके अलावा बैंक पासबुक अपडेट कराकर या अपने बैंक की शाखा में जाकर भी जानकारी ली जा सकती है।

 

ये भी पढ़ें: यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की सरगर्मी तेज, 6 नए मंत्रियों की एंट्री संभव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments