Mp news: मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। सोयत कला स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल में अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में 9 साल के एक मासूम बच्चे की जान चली गई, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई और बच्चे जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
कक्षा 4 का छात्र था मृतक
जानकारी के मुताबिक, मृतक बच्चा कक्षा 4 में पढ़ता था। घटना के समय स्कूल में परीक्षा चल रही थी, तभी अचानक मधुमक्खियों का झुंड आ गया और बच्चों पर हमला कर दिया। इस हादसे से पूरे स्कूल में दहशत का माहौल बन गया।
Mp news: घायलों का इलाज जारी
हमले के तुरंत बाद स्कूल स्टाफ और स्थानीय लोगों ने घायल बच्चों को नजदीकी सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां उनका इलाज जारी है। वहीं, गंभीर रूप से घायल रमन को प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Mp news: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली-पंजाब में ISI-BKI टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, CCTV से जासूसी और ग्रेनेड अटैक की साजिश नाकाम







