ख़बर का असर

Home » मध्य प्रदेश » प्रेमानंद महाराज के प्रवचन से प्रभावित 16 साल का लड़का घर छोड़ा, चिट्ठी में लिखा: “मुझे मत ढूंढना”

प्रेमानंद महाराज के प्रवचन से प्रभावित 16 साल का लड़का घर छोड़ा, चिट्ठी में लिखा: “मुझे मत ढूंढना”

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। खजराना थाना क्षेत्र में रहने वाला 16 वर्षीय एक नाबालिग लड़का आध्यात्मिक प्रवचन से प्रभावित होकर अचानक घर छोड़कर चला गया। सूचना मिलते ही खजराना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

Mp news: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। खजराना थाना क्षेत्र में रहने वाला 16 वर्षीय एक नाबालिग लड़का आध्यात्मिक प्रवचन से प्रभावित होकर अचानक घर छोड़कर चला गया। घर से निकलने से पहले उसने अपने माता-पिता के नाम एक पत्र भी लिखा, जिसमें उसने कहा कि वह अपने “असली परिवार” के पास जा रहा है और उसे ढूंढने की कोशिश न की जाए।

घर में मिला पत्र, पढ़कर हैरान रह गए परिजन

पूरा मामला खजराना थाना क्षेत्र की श्री कृष्ण विहार कॉलोनी का है। यहां रहने वाला किशोर अचानक घर से लापता हो गया। जब परिजनों ने उसे आसपास तलाशा लेकिन वह नहीं मिला तो घर में रखी एक चिट्ठी मिली। इस पत्र में लड़के ने लिखा कि वह आध्यात्मिक जीवन जीने के लिए अपने असली परिवार के पास जा रहा है। उसने माता-पिता से यह भी कहा कि वे उसे ढूंढने की कोशिश न करें, क्योंकि उनके साथ उसका जीवन पूरा हो चुका है।

Mp news: 500 रुपये लेकर घर से निकला

जानकारी के मुताबिक, लड़का घर से जाते समय करीब 500 रुपये भी अपने साथ ले गया। उसने पत्र में यह भी लिखा कि ये पैसे उसका एक दोस्त बाद में लौटा देगा। बेटे के अचानक गायब होने से परिवार घबरा गया और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सीसीटीवी में कैद हुआ घर से निकलना

Mp news: सूचना मिलते ही खजराना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। एक फुटेज में लड़का बैग टांगकर घर से बाहर निकलता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि किशोर के पिता ड्राइवरी का काम करते हैं। फिलहाल पुलिस संभावित स्थानों पर उसकी तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

 

ये भी पढ़ें: बदला बाकी है”: मुज्तबा खामेनेई का पहला संदेश, होर्मुज बंद करने का ऐलान, क्या और भड़केगी जंग?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल