ख़बर का असर

Home » मध्य प्रदेश » 25 साल बाद इंसाफ: FD घोटाले में कांग्रेस विधायक राजेन्द्र भारती दोषी, तिहाड़ जेल में होंगे बंद

25 साल बाद इंसाफ: FD घोटाले में कांग्रेस विधायक राजेन्द्र भारती दोषी, तिहाड़ जेल में होंगे बंद

MP NEWS: दतिया से कांग्रेस विधायक राजेन्द्र भारती को करीब 25 साल पुराने एफडी ब्याज घोटाले में दोषी ठहराया गया है। दिल्ली की एमपी-एमएलए कोर्ट ने सुनवाई के बाद उन्हें धोखाधड़ी के मामले में दोषी मानते हुए हिरासत में लेकर तिहाड़ जेल भेज दिया है। सजा का ऐलान अदालत द्वारा अगली सुनवाई में किया जाएगा।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार यह मामला भूमि विकास बैंक से जुड़ा है। आरोप है कि राजेन्द्र भारती ने अपनी मां के नाम 10.50 लाख रुपये की एफडी कराई थी, जिस पर 13.50 प्रतिशत ब्याज मिल रहा था। बाद में वर्ष 2001 में, जब वे बैंक अध्यक्ष थे, उन्होंने कथित रूप से दस्तावेजों में हेरफेर कर एफडी की अवधि बढ़वा दी, ताकि ज्यादा ब्याज मिलता रहे।

MP NEWS: जांच में सामने आई गड़बड़ी

साल 2003 में बैंक प्रबंधन को इस गड़बड़ी की जानकारी मिली, जिसके बाद जांच कराई गई। जांच में राजेन्द्र भारती और उनकी मां को दोषी पाया गया। इसके बाद मामला उपभोक्ता फोरम से होते हुए दतिया की अदालत पहुंचा।

सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली ट्रांसफर हुआ केस

निष्पक्ष सुनवाई की मांग को लेकर राजेन्द्र भारती ने मध्य प्रदेश के बाहर मामले की सुनवाई की अपील की थी। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और वहां से इसे दिल्ली की एमपी-एमएलए कोर्ट ट्रांसफर कर दिया गया।

MP NEWS: कई धाराओं में दर्ज था मामला

इस केस में राजेन्द्र भारती के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 सहित जालसाजी, आपराधिक विश्वासघात और साजिश से जुड़ी कई धाराओं (IPC 467, 471, 409, 120B आदि) के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायत बैंक कर्मचारी नरेंद्र सिंह द्वारा दायर की गई थी, जिसे अदालत ने गंभीर मानते हुए कार्रवाई के आदेश दिए थे।

सजा का ऐलान बाकी

फिलहाल अदालत ने उन्हें दोषी करार देते हुए जेल भेज दिया है, लेकिन सजा का अंतिम फैसला अभी सुनाया जाना बाकी है। माना जा रहा है कि अगली सुनवाई में सजा पर फैसला हो सकता है।

MP NEWS: नरोत्तम मिश्रा को हराकर बने थे विधायक

गौरतलब है कि राजेन्द्र भारती ने हालिया विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को 7,742 वोटों से हराकर जीत हासिल की थी। इस जीत के बाद वे प्रदेश और राष्ट्रीय राजनीति में चर्चा में आ गए थे।

ये भी पढ़े… राम मंदिर में परिवार के साथ गौतम अदाणी ने किए रामलला के दर्शन, गुरुकुल में बच्चों से की मुलाकात

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल