Breaking News
Home » मध्य प्रदेश » रायसेन में राष्ट्रीय कृषि महोत्सव का आज भव्य आगाज़- राजनाथ सिंह और मोहन यादव के साथ क्या होंगे बड़े ऐलान?

रायसेन में राष्ट्रीय कृषि महोत्सव का आज भव्य आगाज़- राजनाथ सिंह और मोहन यादव के साथ क्या होंगे बड़े ऐलान?

Spread the love

MP NEWS: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में शनिवार से राष्ट्रीय स्तर के उन्नत कृषि महोत्सव का आयोजन शुरू हो रहा है। इस तीन दिवसीय “कृषि महाकुंभ” का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा दशहरा मैदान में किया जाएगा। यह आयोजन 11 से 13 अप्रैल तक चलेगा।

इस महोत्सव की पहल केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की है। उनका कहना है कि यह कार्यक्रम किसानों को “प्रयोगशाला से खेत तक” और “बीज से बाजार तक” की पूरी जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराने का प्रयास है।

आधुनिक कृषि तकनीकों पर फोकस

मेले में आधुनिक कृषि तकनीक, ड्रोन, सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली, उन्नत बीज और आधुनिक मशीनरी का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही किसानों को प्रशिक्षण कार्यक्रम, लाइव डेमो और बाजार से जोड़ने के अवसर भी मिलेंगे, जिससे कृषि पद्धतियों में सुधार होगा।

MP NEWS: 300 से अधिक स्टॉल और संस्थानों की भागीदारी

इस आयोजन में लगभग 300 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, कृषि विज्ञान केंद्र, राज्य कृषि विश्वविद्यालय, एनएएफईडी, उर्वरक और बीज कंपनियां, एमएसएमई और स्टार्टअप शामिल हैं।

MP NEWS
                                                                               MP NEWS

किसानों के लिए विशेष सत्र

तीनों दिन चलने वाले इस महोत्सव में सटीक खेती, हाइड्रोपोनिक्स, वर्टिकल फार्मिंग, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन और ड्रोन आधारित छिड़काव जैसे विषयों पर सेमिनार और लाइव प्रदर्शन होंगे। इसके अलावा फसल बीमा, डिजिटल कृषि, दलहन-तिलहन उत्पादन बढ़ाने और पशुपालन पर भी विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।

MP NEWS: व्यावहारिक सुविधाएं भी उपलब्ध

किसानों के लिए मोबाइल मृदा परीक्षण लैब, बीज मिनी-किट वितरण, ऑन-द-स्पॉट शिकायत निवारण और बीमा सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। डेयरी, मुर्गी पालन, बकरी पालन और मत्स्य पालन से जुड़ी इकाइयों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। समापन समारोह 13 अप्रैल को होगा, जिसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शामिल होंगे। यह महोत्सव न केवल तकनीकी जानकारी देगा, बल्कि किसानों के लिए भविष्य की खेती का नया रोडमैप भी तैयार करेगा।

ये भी पढ़े… नरेंद्र मोदी की बंगाल में तीन बड़ी रैलियां आज, चुनावी अभियान को मिलेगी रफ्तार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments