ख़बर का असर

Home » महाराष्ट्र » मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर गैस टैंकर हादसा, 32 घंटे बाद भी ट्रैफिक ठप, हजारों यात्री फंसे

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर गैस टैंकर हादसा, 32 घंटे बाद भी ट्रैफिक ठप, हजारों यात्री फंसे

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर आदोशी टनल के पास गैस टैंकर पलटने और आग लगने से भारी ट्रैफिक जाम लग गया। हादसे के 32 घंटे बाद भी हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो सके और यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
आदोशी टनल के पास गैस टैंकर में भीषण आग

Mumbai Pune Expressway Accident: महाराष्ट्र में मुंबई–पुणे एक्सप्रेसवे पर आदोशी टनल के पास गैस टैंकर पलटने और उसमें आग लगने की घटना को 32 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन स्थिति अब तक पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई है। हादसे में जला हुआ गैस टैंकर बीती रात करीब 1:30 बजे सड़क से हटा दिया गया था, इसके बावजूद एक्सप्रेसवे पर भारी ट्रैफिक जाम बना हुआ है। जगह-जगह गाड़ियों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

Mumbai Pune Expressway Accident: आदोशी टनल के पास गैस टैंकर में भीषण आग
आदोशी टनल के पास गैस टैंकर में भीषण आग

मुंबई लेन पर असर

इस हादसे का सबसे ज्यादा असर मुंबई की ओर जाने वाली लेन पर पड़ा है। ट्रैफिक पुलिस ने उर्से टोल बूथ से पहले ही मुंबई की दिशा में जाने वाले वाहनों को रोक दिया है और उन्हें वापस पुणे की ओर मोड़ दिया जा रहा है। इस कारण सैकड़ों वाहन चालक और यात्री रास्ते में ही फंसे हुए हैं। पुलिस का कहना है कि यह फैसला यात्रियों को आगे लगने वाले जाम से बचाने के लिए लिया गया है।

Mumbai Pune Expressway Accident: वाहनों को किया डायवर्ट

दरअसल, आदोशी टनल के पास गैस से भरा एक टैंकर पलट गया था, जिसके बाद उसमें भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि सुरक्षा कारणों से एक्सप्रेसवे को काफी समय तक पूरी तरह बंद रखना पड़ा। इस दौरान कई यात्री करीब 21 घंटे तक ट्रैफिक में फंसे रहे। देर रात टैंकर हटने के बाद सड़क को आंशिक रूप से खोला गया, लेकिन घटना के 32 घंटे बाद भी ट्रैफिक जाम पूरी तरह खत्म नहीं हो सका है। फिलहाल ट्रैफिक पुलिस हालात संभालने की कोशिश कर रही है, फिर भी यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

आदोशी टनल के पास गैस टैंकर में भीषण आग
आदोशी टनल के पास गैस टैंकर में भीषण आग

यात्रियों में बढ़ा आक्रोश

इस घटना को लेकर यात्रियों और वाहन चालकों में नाराज़गी भी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि ट्रैफिक और हाईवे से जुड़े अधिकारी जाम की सही और समय पर जानकारी नहीं दे रहे हैं। एक यात्री ने बताया कि अगर पहले से सही सूचना मिल जाती, तो वे टोल पार करने से बच सकते थे और उन्हें बेवजह पैसे खर्च नहीं करने पड़ते।

यात्री नितेश कांबले ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “हम बुधवार दोपहर मुंबई के लिए निकले थे, लेकिन ट्रैफिक जाम के कारण हमें रात यहीं बितानी पड़ी। हमें लगा था कि सुबह तक स्थिति सामान्य हो जाएगी, लेकिन आज भी हालात वैसे ही बने हुए हैं। सभी गाड़ियों को आगे टोल से यू-टर्न लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है। हम कल से यहीं फंसे हुए हैं और हमें अब तक कोई साफ जानकारी नहीं दी गई है।”

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल