Mustafabad News: पूर्वी दिल्ली के शाहदरा जोन में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है। दरअसल, जोन चेयरमैन पुनीत शर्मा ने एक इंटरव्यू में बताया कि दिवाली के बाद मुस्तफाबाद और गोकुलपुरी इलाके में बुलडोजर चलाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वह दुकान हो, फैक्ट्री हो या बूचड़खाना। शर्मा ने जानकारी दी कि अभी तक 213 अवैध निर्माणों को नोटिस भेजे जा चुके हैं। इनमें कई दुकानों, अवैध फैक्ट्रियों और बूचड़खानों का संचालन किया जा रहा है। आने वाले समय में इन सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मुस्तफाबाद में अतिक्रमण से जनता परेशान
Mustafabad News: चेयरमैन पुनीत शर्मा ने बताया कि मुस्तफाबाद में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण किया गया है। इससे इलाके की सड़कों पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि जनता को साफ-सुथरी और चलने लायक सड़क उपलब्ध हो। कानून के दायरे में जो काम हो रहा है, उसे रोका नहीं जाएगा। लेकिन गैरकानूनी गतिविधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।
विधायक मोहन सिंह बिष्ट भी हुए सक्रिय
Mustafabad News: इस अभियान को लेकर स्थानीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने भी सख्त रुख अपनाया है। वह खुद क्षेत्र में पहुंचकर अवैध निर्माणों का निरीक्षण कर चुके हैं और नगर निगम अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
तार जाले’ जैसे अवैध ढांचे भी हटेंगे
Mustafabad News: शाहदरा जोन के चेयरमैन ने कहा कि क्षेत्र में ‘तार जाले’ के नाम पर अवैध ढांचे खड़े किए जा रहे हैं, जो न केवल गैरकानूनी हैं बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी खतरनाक हैं। इन पर भी बुलडोजर चलेगा। लेकिन अब देखान ये होगा कि क्या वाक्य शाहदरा जोन के चेयरमैन पुनीत शर्मा मुस्तफाबाद की जनता को साफ और चलने लायक सड़क दे पाते है। क्योंकि मुस्तफाबाद में आए दिन अवैध निर्माण के कारण सड़क पर जाम लग जाते है जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
ये भी पढ़े… BrahMos Missile: लखनऊ से रवाना होगी ब्रह्मोस की पहली खेप, रक्षा मंत्री और सीएम योगी दिखाएंगे हरी झंडी







