Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर जनपद में शनिवार को धर्म परिवर्तन से जुड़ी एक बड़ी घटना सामने आई। हापुड़ जिले के रहने वाले एक मुस्लिम परिवार सहित 6 लोगों ने योग साधना आश्रम में आकर सनातन धर्म को अपनाया। स्वामी यशवीर जी महाराज ने विधि-विधान के साथ शुद्धि यज्ञ कर सभी व्यक्तियों का शुद्धिकरण कराया।
शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने नहीं की सुनवाई
जानकारी के अनुसार, हापुड़ निवासी फुरकान की पत्नी नगीना के साथ उनके ही गांव के युवक सुलेमान ने दुष्कर्म किया था। परिवार का आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद न तो पुलिस ने सुनवाई की और न ही समाज के लोगों ने उनका साथ दिया। फुरकान ने बताया कि न्याय की उम्मीद में जब उन्होंने सनातन समाज के कुछ लोगों से संपर्क किया तो उन्हें सहयोग और समर्थन मिला। इसी के बाद पूरे परिवार ने सनातन धर्म अपनाने का निर्णय लिया। धर्म परिवर्तन के बाद फुरकान ने अपना नया नाम विशाल, उनकी पत्नी नगीना ने प्रीति देवी, बेटियों अफ्सा और अल्फिजा ने क्रमश नेहा और पूजा जबकि बेटे अमन ने आकाश नाम ग्रहण किया। इस दौरान आश्रम के यज्ञ कुण्ड में गंगा यमुना सरस्वती और सरयू के पवित्र जल से आचमन कराकर जनेऊ धारण कराया गया और कलावा बाँधा गया।
Muzaffarnagar News: विवाह के बाद सनातन धर्म किया स्वीकार
इसी कार्यक्रम में एक अन्य युवती मनतसा भी अपने साथी चौधरी अमन के साथ आई थी। दोनों ने विवाह के बाद सनातन धर्म स्वीकार किया। शुद्धि संस्कार के बाद युवती का नया नाम मनसा रखा गया। मनसा ने बताया कि उसे सनातन धर्म में त्योहारों की परंपरा महिलाओं को मिले अधिकार और स्वतंत्रता ने प्रभावित किया। उन्होंने कहा यहां महिलाओं को सम्मान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता मिलती है इसलिए मैंने यह निर्णय लिया।
स्वामी यशवीर जी महाराज ने बताया कि पिछले दो वर्षों में योग साधना आश्रम में हजारों लोग सनातन धर्म को अपनाकर घर वापसी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि कई लोग पीड़ा अन्याय या सामाजिक उपेक्षा के कारण यहां आते हैं और आध्यात्मिक मार्ग अपना कर नई शुरुआत करते हैं। फुरकान उर्फ़ विशाल ने कहा मेरे परिवार को इंसाफ की तलाश थी लेकिन समाज में कोई हमारी सुनवाई नहीं कर रहा था। सनातन समाज ने हमारा साथ दिया इसलिए हमने इसे अपनाया।
ये भी पढ़े… मुरादाबाद में चरस सप्लाई का गंदा खेल बेनकाब, पिता के जेल जाने पर बेटे बने नशे के सौदागर







