Hyderabad News: मेसी हैदराबाद के उप्पल स्टेडियम पहुंचे, राहुल गांधी समेत सीएम रेवंत रेड्डी से मुलाकात

Hyderabad News

लियोनेल मेसी भारत दौरे पर हैदराबाद पहुंचे, उप्पल स्टेडियम में राहुल गांधी और सीएम रेवंत रेड्डी से मुलाकात की।

एम्स का चौंकाने वाला सर्वे, 13 साल की उम्र में नशे की ओर बढ़ते स्कूली बच्चे

AIIMS

स्कूल जाने वाले बच्चों को लेकर एम्स का एक हैरान करने वाला सर्वे सामने आया है। इस अध्ययन में खुलासा हुआ है कि देश के कई शहरों में स्कूली बच्चे कम उम्र में ही नशीले पदार्थों, धूम्रपान और शराब की ओर बढ़ रहे हैं। अध्ययन में यह भी सामने आया है कि जैसे-जैसे छात्र उच्च कक्षाओं में पहुंचते हैं, नशीले पदार्थों का सेवन बढ़ता जाता है। कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों में नशे के इस्तेमाल की संभावना कक्षा आठवीं के छात्रों से लगभग दोगुनी पाई गई।

इलाहाबाद हाई कोर्ट से भानवी कुमारी को राहत, राजा भैया और साध्वी सिंह को नोटिस

RAJA BHAIYA

इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी साली साध्वी सिंह को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी सिंह द्वारा दायर याचिका पर जारी किया गया है। हाई कोर्ट ने यह माना कि मामला दो बहनों के बीच पारिवारिक विवाद से जुड़ा है, जिसे मध्यस्थता के जरिए भी सुलझाया जा सकता है। इसी आधार पर अदालत ने कहा कि इस केस पर गहराई से विचार करने की जरूरत है।

सिंहावलोकन 2025: वो साल जब दुनिया थम गई, और इतिहास ने ली करवट

Global Headlines 2025:

साल 2025 दुनिया के लिए घटनाओं, टकरावों और बड़े बदलावों का गवाह बनकर विदा हो रहा है। यह साल कहीं आतंक और युद्ध की त्रासदी लेकर आया, तो कहीं सत्ता परिवर्तन, कूटनीति और इतिहास रचने वाले फैसलों का साक्षी बना। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत का ऑपरेशन सिंदूर, ईरान-इजरायल युद्ध में अमेरिका की सीधी भूमिका, और अहमदाबाद का भयावह विमान हादसा इन घटनाओं ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया।

मलयालम अभिनेता अखिल विश्वनाथ का 30 साल की उम्र में निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

MALYALAM FILM

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर मलयालम अभिनेता अखिल विश्वनाथ का महज 30 साल की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने 11 दिसंबर को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मनोरमा ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, अखिल विश्वनाथ का शव उनके केरल स्थित आवास से बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि जब उनकी मां गीता काम पर जाने की तैयारी कर रही थीं, तभी उन्होंने अपने बेटे को घर में फंदे से लटका हुआ पाया।

पाकिस्तान में आज़ादी के बाद पहली बार संस्कृत की पढ़ाई शुरू, LUMS ने लॉन्च किया यूनिवर्सिटी कोर्स

PAKISTAN NEWS

पाकिस्तान के शैक्षणिक इतिहास में एक अहम कदम उठाते हुए लाहौर यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (LUMS) ने संस्कृत भाषा पर यूनिवर्सिटी स्तर का कोर्स शुरू किया है। अधिकारी ने बताया कि 1930 के दशक में विद्वान जेसीआर वूलनर ने संस्कृत की ताड़पत्रों पर लिखी कई पांडुलिपियों को सूचीबद्ध किया था। लेकिन 1947 के बाद से कोई भी पाकिस्तानी विद्वान इस संग्रह से गंभीर रूप से नहीं जुड़ा। डॉ. शाहिद रशीद का कहना है कि शास्त्रीय भाषाओं में मानव सभ्यता का गहरा ज्ञान छिपा हुआ है। उन्होंने पहले अरबी और फारसी सीखी, इसके बाद संस्कृत का अध्ययन शुरू किया।

जंगलों की लूट से टेरर फंडिंग, ISIS मॉड्यूल का खतरनाक खेल उजागर

ISIS

ISIS के आतंकी नेटवर्क से जुड़े एक बड़े और चौंकाने वाले खुलासे ने देश की सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है। जांच में सामने आया है कि भारत में सक्रिय एक ISIS मॉड्यूल सिर्फ कट्टरपंथी गतिविधियों तक सीमित नहीं था।

राजस्थान में लापरवाही का दर्दनाक मामला, ऑक्सीजन खत्म होने से नवजात की मौत

RAJASHTHAN NEWS

राजस्थान के भरतपुर जिले से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भरतपुर से जयपुर के सरकारी अस्पताल ले जाए जा रहे एक दिन के नवजात शिशु की रास्ते में ही मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ऑक्सीजन खत्म होने के बाद एम्बुलेंस ड्राइवर उन्हें बस्सी के सरकारी अस्पताल में छोड़कर वहां से चला गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद नवजात को मृत घोषित कर दिया।

केरल की राजनीति में हलचल ,तिरुवनंतपुरम में भाजपा ने किया बड़ा उलटफेर 

केरल की राजनीति में हलचल

केरल की राजनीति में हलचल: तिरुवनंतपुरम में 45 साल पुराने ‘लाल किले’ का पतन, भाजपा ने किया बड़ा उलटफेर, केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में नगर निगम चुनाव के नतीजों ने राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर कर दिया है। पिछले 45 वर्षों से लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) के कब्जे में रहे नगर निगम पर इस बार भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने बढ़त बना ली है। 101 वार्डों वाले निगम में एनडीए को 50 सीटें मिलीं, जबकि लेफ्ट सिमटकर 29 सीटों पर आ गया। कांग्रेस गठबंधन (UDF) को 19 और दो सीटें निर्दलीयों के खाते में गईं।