NCERT: भारतीय शिक्षा प्रणाली में एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए, एनसीईआरटी ने कक्षा 9 की अंग्रेजी पाठ्यपुस्तक में सुधार किए हैं। इस बदलाव के तहत पाठ्यपुस्तक में अब भारतीय ज्ञान प्रणालियों (आईकेएस) को प्रमुख स्थान दिया जाएगा। इस साल से छात्रों को यह स्वदेशी सिलेबस पढ़ने को मिलेगा।
भारतीय शिक्षाविदों को प्राथमिकता
एनसीईआरटी ने अब अंग्रेजी पाठ्यपुस्तक को तैयार करने में विदेशी लेखकों की बजाय भारतीय शिक्षाविदों को प्राथमिकता दी है। कक्षा 9 की नई अंग्रेजी पाठ्यपुस्तक में भारतीय साहित्य पर अधिक जोर दिया गया है। पाठ्यपुस्तक में राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति, रवीन्द्रनाथ टैगोर, सुब्रमण्यम भारती जैसे महान भारतीय लेखकों की रचनाएं शामिल की गई हैं।
NCERT: पाठ्यपुस्तक का आकार और सामग्री में बदलाव
पहले कक्षा 9 की अंग्रेजी पाठ्यपुस्तक में 29 अध्याय थे, जिनमें से अधिकांश विदेशी लेखकों द्वारा लिखे गए थे। अब इनकी संख्या घटाकर 16 कर दी गई है और इनमें से आधे अध्याय भारतीय लेखकों के हैं। नई पाठ्यपुस्तक का नाम “कावेरी” रखा गया है और इसे राष्ट्रीय विद्यालय शिक्षा पाठ्यक्रम ढांचे 2023 के अनुसार तैयार किया गया है।
भारतीय ज्ञान प्रणालियों को बढ़ावा
नई पाठ्यपुस्तक में भारतीय ज्ञान प्रणालियों को एक अहम स्थान दिया गया है। अब छात्रों को भारतीय साहित्य और संस्कृति के बारे में अधिक जानने को मिलेगा, जो उनके वैश्विक दृष्टिकोण को भी मजबूत करेगा।







