ख़बर का असर

Home » नई दिल्ली » हवा बनी वरदान: दिल्ली-एनसीआर में AQI सुधरा, 10 से ज्यादा इलाकों में मिली राहत

हवा बनी वरदान: दिल्ली-एनसीआर में AQI सुधरा, 10 से ज्यादा इलाकों में मिली राहत

बीते 24 घंटों में तेज हवाओं के कारण एनसीआर में प्रदूषण के स्तर में कमी आई है। कई क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश और आंधी की संभावना है, जिससे हवा की स्थिति और बेहतर हो सकती है।
17 फरवरी को फिर बदलेगा मौसम

NCR Pollution Relief: बीते 24 घंटों में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में तेज रफ्तार हवाएं चलीं, जिससे प्रदूषण के स्तर में साफ कमी देखने को मिली। हवा तेज होने के कारण वातावरण में जमी धूल और हानिकारक कण इधर-उधर फैल गए, नतीजतन वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI में सुधार दर्ज हुआ। कई इलाकों में AQI घटकर येलो ज़ोन, यानी मध्यम श्रेणी तक पहुंच गया।

17 फरवरी को फिर बदलेगा मौसम
17 फरवरी को फिर बदलेगा मौसम

17 फरवरी बारिश और तूफान की संभावना 

मौसम विभाग के मुताबिक 17 फरवरी को बारिश के साथ तेज हवाएं और तूफान आने की संभावना है। ऐसा होने पर आने वाले दिनों में प्रदूषण से और राहत मिल सकती है। ताजा आंकड़ों के अनुसार नोएडा के सेक्टर-62 में AQI 130 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है और पूरे इलाके में सबसे कम रहा। इसके अलावा सेक्टर-116 में 147, सेक्टर-1 में 178 और सेक्टर-125 में 183 AQI दर्ज हुआ। इन आंकड़ों से साफ है कि नोएडा की हवा आसपास के अन्य शहरों की तुलना में बेहतर स्थिति में रही।

NCR Pollution Relief: 17 फरवरी को फिर बदलेगा मौसम
17 फरवरी को फिर बदलेगा मौसम

NCR Pollution Relief: गाजियाबाद में मिला आंशिक सुधार

वहीं गाजियाबाद के इंदिरापुरम में AQI 202 और वसुंधरा में 201 दर्ज किया गया, जो ऑरेंज ज़ोन यानी खराब श्रेणी में गिने जाते हैं। संजय नगर में AQI 162 रहा, जो मध्यम श्रेणी में है। तेज हवाओं की वजह से यहां भी प्रदूषण कुछ हद तक कम हुआ है, हालांकि कुछ इलाकों में हवा की स्थिति अभी भी पूरी तरह संतोषजनक नहीं है।

राजधानी में वायु गुणवत्ता बेहतर

राजधानी दिल्ली के अलग-अलग मॉनिटरिंग स्टेशनों पर भी हवा की गुणवत्ता में सुधार देखा गया। आनंद विहार में AQI 229, बवाना में 220, अलीपुर में 212 और अशोक विहार में 201 दर्ज किया गया, जो ऑरेंज ज़ोन में हैं। दूसरी ओर चांदनी चौक में 179, बुराड़ी क्रॉसिंग में 178, डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 169, सीआरआरआई मथुरा रोड में 156, द्वारका सेक्टर-8 में 190 और डीटीयू में 191 AQI दर्ज हुआ, जो येलो ज़ोन की श्रेणी में आता है।

17 फरवरी को फिर बदलेगा मौसम
17 फरवरी को फिर बदलेगा मौसम

17 फरवरी को बारिश और आंधी की संभावना

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 13 से 15 फरवरी के बीच हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं 17 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश और तेज आंधी-तूफान के आसार हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर हवाएं इसी तरह चलती रहीं और हल्की बारिश हुई, तो आने वाले समय में हवा की गुणवत्ता और ज्यादा बेहतर हो सकती है।

ये भी पढ़े… भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर परेशान क्यों खड़गे साहब?

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल