NEET Controversy: नीट पेपर लीक मामले को लेकर संसद और सड़कों पर जारी राजनीतिक टकराव के बीच भाजपा नेताओं ने विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन पर निशाना साधा। भाजपा सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों ने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन संसद की कार्यवाही नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार ही चलेगी।
रामदास अठावले बोले- सरकार जांच करा चुकी
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि नीट पेपर लीक का सरकार समर्थन नहीं करती। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच करा चुकी है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
NEET Controversy: ‘देश की सुरक्षा सर्वोपरि’
भाजपा सांसद सतीश पूनिया ने कहा कि संविधान सभी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता देता है, लेकिन उसकी भी सीमाएं हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक विरोध संवैधानिक दायरे में होना चाहिए और देश की सुरक्षा सर्वोपरि है।
एसपी सिंह बघेल का विपक्ष पर हमला
केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि संसद नियम और प्रक्रिया से चलती है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष सदन में चर्चा की औपचारिक प्रक्रिया अपनाने के बजाय सड़कों पर आंदोलन कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास के बाहर हुए विरोध-प्रदर्शन को अनुचित बताया।
NEET Controversy: राजनीतिक संदेश देना चाहता है विपक्ष’
भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष छात्रों के मुद्दे को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि देश के युवा पूरी स्थिति को समझ रहे हैं।
संसदीय मर्यादा निभाने की अपील
भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस एजेंडा नहीं है और वह केवल सदन की कार्यवाही बाधित करना चाहता है। वहीं, सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि चर्चा कब और किस नियम के तहत होगी, इसका निर्णय लोकसभा अध्यक्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि संसद संवाद और चर्चा से चलती है, न कि नारेबाजी और विरोध-प्रदर्शन से।
ये भी पढ़े… राहुल गांधी के प्रदर्शन पर उद्धव ठाकरे का बड़ा हमला, बोले- सरकार का रवैया लोकतांत्रिक नहीं








