NEET PG 2026: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET PG 2026) में भाग लेने की सोच रहे उम्मीदवारों के लिए अहम खबर है। अगर आप भी NEET PG 2026 परीक्षा में भाग लेने की सोच रहे हैं, तो जल्द ही इस परीक्षा के लिए आवेदन कर दीजिए। क्योंकि राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने NEET PG 2026 परीक्षा का फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 27 जुलाई निर्धारित की है। इसीलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि बिना देरी किए अपने नजदीकी पोर्टल पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, क्योंकि कल के बाद एप्लीकेशन विंडो बंद कर दी जाएगी।
NEET PG 2026: संशोधन करने का भी मिलेगा अवसर-
ऐसे उम्मीदवार, जिनसे एप्लीकेशन (फीस सहित) भरते वक्त यदि कोई गलती (जैसे नाम, राष्ट्रीयता, ईमेल, मोबाइल नंबर, जन्म वर्ष और पत्राचार का पता छोड़कर) हो जाती है, तो वे उम्मीदवार 25 जुलाई से 28 जुलाई 2026 तक उसमें संशोधन कर सकते हैं।
NEET PG 2026: कौन कर सकता है आवेदन-
आवेदन की बात करें तो NEET PG 2026 में ऐसे उम्मीदवार ही भाग ले सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS की पढ़ाई पूरी कर ली हो।
घर बैठे भर सकते हैं फॉर्म
NEET PG 2026 के लिए उम्मीदवार बिना किसी साइबर कैफे की मदद के घर बैठे भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। फॉर्म भरने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें—
सबसे पहले NBE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर NEET PG 2026 Application लिंक पर क्लिक करें।
नए उम्मीदवार To Register पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
जिनका रजिस्ट्रेशन पहले से हो चुका है, वे Already Registered? To Login के विकल्प से लॉग इन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
सभी जरूरी जानकारी भरने के बाद अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
अंत में फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
किस वर्ग को भरना होगा कितना भुगतान-
NEET PG 2026 परीक्षा की एप्लीकेशन फीस अलग-अलग वर्गों के लिए निर्धारित की गई है। General, OBC एवं EWS वर्ग के उम्मीदवारों को ₹3500 आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं SC, ST एवं PH वर्ग के उम्मीदवारों को ₹2500 का भुगतान करना होगा।
कब होगा परीक्षा का आयोजन-
NEET PG 2026 परीक्षा का आयोजन 30 अगस्त 2026 को किया जाएगा। उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि NEET PG 2026 के Admit Card 27 अगस्त 2026 को जारी किए जाएंगे।
यह भी पढ़े- होर्मुज से गुजर रहे जहाज पर हमला, उठ रही आग की लपटें, समुद्र में बह रहा जहाज








