New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दिल्ली पुलिस को एक के बाद एक बड़ी सफलताएं मिली हैं। जहां एक ओर महिलाओं को निशाना बनाकर ठगी करने वाले गिरोह की सरगना को गिरफ्तार किया गया, वहीं दूसरी ओर एक्सपायर्ड खाद्य एवं कॉस्मेटिक उत्पाद बेचने वाले और नकली ऑटो पार्ट्स के रैकेट का भी भंडाफोड़ किया गया है।
अस्पतालों और मंदिरों में करते थे ठगी
New Delhi: एक्सपायर्ड खाद्य और कॉस्मेटिक बेचते गिरफ्तार
New Delhi: नकली ऑटो पार्ट्स रैकेट का पर्दाफाश
इसके अलावा, क्राइम ब्रांच ने नकली ऑटो पार्ट्स बनाने और बेचने वाले एक बड़े रैकेट का भी पर्दाफाश किया है। जानकारी के अनुसार इंद्रलोक, झंडेवालान और मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र में छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से नामी कंपनियों के नकली ब्रेक शू, पैकेजिंग सामग्री और प्रिंटिंग यूनिट बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह के जरिए बाजार में करीब 10 लाख रुपए के नकली उत्पाद सप्लाई किए जा रहे थे। दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस तरह की संगठित आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि आम जनता को धोखाधड़ी और स्वास्थ्य संबंधी खतरों से सुरक्षित रखा जा सके। पुलिस ने लोगों से अपील कि है कि अगर कहीं अपराध होता देखें तो पुलिस को सूचना दें, पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए है।
ये भी पढ़ें…मुंबई एयरपोर्ट पर सोने की बड़ी तस्करी का भंडाफोड़, 24 महिलाओं से 37 करोड़ का सोना बरामद








