Home » बिहार » कांग्रेस गंगा-जमुनी तहजीब में जहर घोल रही है: नितिन गडकरी के समर्थन में दिलीप जायसवाल का तीखा हमला

कांग्रेस गंगा-जमुनी तहजीब में जहर घोल रही है: नितिन गडकरी के समर्थन में दिलीप जायसवाल का तीखा हमला

Spread the love

Nitin Gadkari statement: बिहार सरकार में मंत्री और भाजपा नेता दिलीप जायसवाल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बयान का समर्थन करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश की गंगा-जमुनी तहजीब को नुकसान पहुंचाने का काम कर रही है और वर्षों से तुष्टीकरण की राजनीति करती आ रही है।

‘आजादी से अब तक तुष्टीकरण की राजनीति’

आईएएनएस से बातचीत में दिलीप जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के समय से ही देश में तुष्टीकरण की राजनीति की है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के बंटवारे के दौरान भी कांग्रेस नेताओं की भूमिका संदिग्ध रही और आज भी वही नीति अलग-अलग रूपों में जारी है।

Nitin Gadkari statement: ‘हिंदू-मुस्लिम मुद्दों को हवा देती रही कांग्रेस’

जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अल्पसंख्यक समुदायों, खासकर मुस्लिम समाज में डर पैदा कर भाजपा से दूर रखने की कोशिश की। इसी वोटबैंक की राजनीति के कारण देश में बार-बार हिंदू-मुस्लिम विवादों को हवा दी गई।

‘जनता समझ चुकी है कांग्रेस की नीति’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ‘बांटो और राज करो’ की नीति अब जनता समझ चुकी है। यही वजह है कि आज देश में भगवा विचारधारा लगातार मजबूत हो रही है और लोग राष्ट्रवादी सोच के साथ खड़े हो रहे हैं।

प्रियंका गांधी को पीएम चेहरा बनाने पर प्रतिक्रिया

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद द्वारा प्रियंका गांधी वाड्रा को प्रधानमंत्री पद का चेहरा बताए जाने पर दिलीप जायसवाल ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में परिवारवाद हावी है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या देश में नेतृत्व केवल एक ही परिवार से आना चाहिए?

भाजपा को बताया लोकतांत्रिक पार्टी

जायसवाल ने कहा कि भाजपा में एक साधारण कार्यकर्ता भी मेहनत के दम पर शीर्ष पद तक पहुंच सकता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि नितिन नबीन जैसे नेता सामान्य कार्यकर्ता से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने, जो भाजपा की आंतरिक लोकतांत्रिक संस्कृति को दर्शाता है।

ये भी पढ़े… पंचकूला में राष्ट्रीय सहकारी शिखर सम्मेलन आज, अमित शाह करेंगे उद्घाटन और संबोधन

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments