ख़बर का असर

Home » News » Pakistan News: पेशावर में बम विस्फोट, 9 लोगों की मौत, 4 सुरक्षाकर्मी घायल

Pakistan News: पेशावर में बम विस्फोट, 9 लोगों की मौत, 4 सुरक्षाकर्मी घायल

Pakistan

Pakistan News: पाकिस्तान के पेशावर शहर में हुए एक भीषण बम विस्फोट में 9 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 4 कानून प्रवर्तन अधिकारियों के घायल होने की खबर है। स्थानीय मीडिया डॉन न्यूज के अनुसार, धमाका पेशावर कैपिटल सिटी क्षेत्र में हुआ। मामले में पेशावर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मियां सईद ने बताया कि सुरक्षा बल मौके पर पहुंच चुका हैं। इलाके को सील कर जांच की जा रही है। फिलहाल विस्फोट के पीछे की मंशा और जिम्मेदार तत्वों की पहचान नहीं हो सकी है।

मामले की जांच में जुटी टीम

Pakistan News: स्थानीय मीडियाकर्मियों से बात करते हुए मियां सईद ने बताया कि इस घटना का निशाना पुलिस अधिकारी थे। शुरुआती जांच में सामने आया कि जिस उपकरण से विस्फोट हुआ, वह पुलिस के मोबाइल वैन के रास्ते में लगाया गया था। उधर, इस मामले में सीसीपीओ ने कहा कि घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद, बड़ी संख्या में सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। वहीं दूसरी तरफ इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मसूद बंगश ने बताया कि कानून प्रवर्तन अधिकारी घटनास्थल की जांच में जुटे है। मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे है।

क्वेटा में मारे गए थे 10 लोग

Pakistan News: स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार, कुछ दिन पहले  30 सितंबर को बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में फ्रंटियर कॉर्प्स (एफसी) मुख्यालय के पास हुए एक शक्तिशाली विस्फोट में लगभग 10 लोग मारे गए थे जबकि 32 लोगों के घायल होने की बात कही गई थी। इस मामले को लेकर बलूचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री बख्त मुहम्मद काकर ने मृतकों की संख्या की पुष्टि करते हुए बताया था कि सभी घायलों को इलाज के लिए पास के सिविल अस्पताल ले भर्ती कराया गया।

क्वेटा के विशेष अभियान के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मुहम्मद बलूच ने बताया कि विस्फोट उस समय हुआ जब एक वाहन मॉडल टाउन से एफसी मुख्यालय के पास हाली रोड की ओर मुड़ा। वहीं दूसरी तरफ दावान के अनुसार, टेलीविजन और सोशल मीडिया पर उस पल की तस्वीरें कैद हो गईं जब विस्फोट इलाके में हुआ। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने भी घटना की निंदा की और इसे आतंकवादी हमला बताया।

ये भी पढ़े… राजनीति: ‘विदेश में भारत को बदनाम करना बनी आदत’ कोलंबिया में राहुल के बयान पर बीजेपी का पलटवार

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल