ख़बर का असर

Home » अंतर्राष्ट्रीय » Pakistan News: पाकिस्तान–ईरान से 10 हजार से ज्यादा अफगान शरणार्थियों की जबरन वापसी

Pakistan News: पाकिस्तान–ईरान से 10 हजार से ज्यादा अफगान शरणार्थियों की जबरन वापसी

पाकिस्तान और ईरान से दो दिनों में 10 हजार से ज्यादा अफगान शरणार्थियों को जबरन वापस अफगानिस्तान भेजा गया।
Pakistan News

Pakistan News: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात के बीच अफगान शरणार्थियों की जबरन वापसी का सिलसिला तेज हो गया है। बीते दो दिनों में पाकिस्तान और ईरान से 10 हजार से अधिक अफगान शरणार्थियों को जबरन अफगानिस्तान भेजा गया है।

दो दिन में लौटे 10,043 शरणार्थी

अफगान सरकार के उपप्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रवासी मामलों से जुड़े हाई कमीशन की रिपोर्ट साझा करते हुए बताया कि गुरुवार और शुक्रवार को कुल 1,939 परिवार अफगानिस्तान लौटे। इन परिवारों में 10,043 लोग शामिल थे।

Pakistan News: प्रमुख बॉर्डर क्रॉसिंग से वापसी

रिपोर्ट के अनुसार, शरणार्थियों की वापसी हेरात के इस्लाम कला, निमरोज के पुल-ए-अब्रेशम, कंधार के स्पिन बोल्डक, हेलमंद के बहरामचा और नंगरहार के तोरखम बॉर्डर क्रॉसिंग के जरिए हुई। झवोक अफगान न्यूज के मुताबिक, फितरत ने बताया कि 1,464 परिवारों (8,140 लोग) को उनके गृह क्षेत्रों में भेजा गया, जबकि 1,279 परिवारों को मानवीय सहायता दी गई। इसके अलावा, टेलीकम्युनिकेशन कंपनियों की ओर से लौटने वालों को 1,626 सिम कार्ड भी वितरित किए गए।

यूएनएचसीआर की रिपोर्ट में चिंता

फितरत ने बताया कि इससे पहले भी पाकिस्तान और ईरान ने हजारों अफगान शरणार्थियों को जबरन वापस भेजा था। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) के अनुसार, पाकिस्तान में 2025 के दौरान अफगान प्रवासियों की रिकॉर्ड गिरफ्तारियां हुई हैं। यूएनएचसीआर की रिपोर्ट बताती है कि बलूचिस्तान के चगाई और क्वेटा तथा पंजाब के अटक जिले में सबसे ज्यादा गिरफ्तारियां दर्ज की गईं।

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल