ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » Parliament News: संसद भवन हमले में हुए शहीद जवानों को, भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Parliament News: संसद भवन हमले में हुए शहीद जवानों को, भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

संसद भवन पर हुए आतंकी हमले की 24वीं बरसी पर देश ने आतंकवाद के खिलाफ शहीद जवानों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को याद किया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित कई शीर्ष नेताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शौर्य को नमन किया।
Parliament News: संसद भवन हमले में हुए शहीद जवानों को, भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Parliament News: संसद भवन पर हुए आतंकी हमले की 24वीं बरसी पर देश ने आतंकवाद के खिलाफ शहीद जवानों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को याद किया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित कई शीर्ष नेताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शौर्य को नमन किया।

Parliament News: राष्ट्र वीर जवानों के बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि आज का दिन आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों के अदम्य साहस को स्मरण करने का है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2001 में संसद भवन पर हुए कायराना आतंकी हमले को सुरक्षाबलों ने अपने जज्बे और शौर्य से नाकाम किया। अमित शाह ने वीरगति को प्राप्त जवानों को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र उनके त्याग और बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा।

Parliament News: राजनाथ सिंह: रक्षा के लिए दिया सर्वोच्च बलिदान

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि संसद भवन पर हुए आतंकी हमले के दौरान सुरक्षाकर्मी अटूट ढाल बनकर खड़े रहे। उन्होंने लिखा कि इन बहादुर जवानों ने लोकतंत्र की आत्मा की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनका साहस, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान देश की चेतना में हमेशा जीवित रहेगा।

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने भी दी श्रद्धांजलि

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शहीदों को याद करते हुए कहा कि संसद भवन पर हुए आतंकी हमले में मां भारती की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने कहा कि उनका बलिदान लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के प्रति अडिग संकल्प का प्रतीक है और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।

योगी आदित्यनाथ: राष्ट्र सदैव रहेगा कृतज्ञ

Parliament News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संसद भवन पर हुआ आतंकी हमला राष्ट्र की स्वायत्तता और स्वाभिमान पर नृशंस आघात था। उन्होंने कहा कि जिन अमर वीरों ने संसद की गरिमा और देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, राष्ट्र उनका सदैव कृतज्ञ रहेगा।

ये भी पढ़े…अटलजी भाषा से, भाषण से और व्यक्तित्व से गंगा-यमुना की तरह पवित्र थे

 

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल