ख़बर का असर

Home » बिहार » Patna News: गोलगप्पे खाने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत! गांव में पसरा मातम

Patna News: गोलगप्पे खाने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत! गांव में पसरा मातम

Patna News

Patna News: बिहार की राजधानी पटना से एक बेहद दुखद और रहस्यमय घटना सामने आई है। यहां पालीगंज अनुमंडल के सीगोरी थाना क्षेत्र के करहरा गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतकों में पिता और उनके दो छोटे बेटे शामिल हैं। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मेले से लौटने के बाद बिगड़ी तबीयत

Patna News: मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मृतक परिवार पालीगंज के चंदौस में आयोजित एक मेले में गया हुआ था। वहां घूमने के दौरान उन्होंने गोलगप्पे खाए थे। मेले से लौटने के बाद सभी ने घर पर भी भोजन किया। लेकिन देर रात अचानक तीनों की तबीयत बिगड़ गई। पेट में तेज दर्द और उल्टी जैसी शिकायतें शुरू हुईं। बताया जा रहा है कि सबसे पहले परिवार के मुखिया नीरज साव की घर में ही मौत हो गई। उनके दो पुत्र—निर्मल कुमार (8 वर्ष) और निर्भय कुमार (4 वर्ष)—की हालत बिगड़ने पर उन्हें पालीगंज अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। लेकिन वहां इलाज के दौरान दोनों बच्चों ने भी दम तोड़ दिया।

फूड पॉइजनिंग की आशंका

Patna News: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। प्रारंभिक तौर पर फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अधिकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण की पुष्टि करने की बात कह रहे हैं। मामले में पालीगंज पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से आवश्यक नमूने एकत्र किए गए हैं और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। एफएसएल की टीम भी जांच में सहयोग कर रही है।

गांव में पसरा मातम

Patna News: तीन लोगों की एक साथ मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर के बाहर इकट्ठा हो गए हैं और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़े… Jan Suraj Candidates List: प्रशांत किशोर ने तैयार की प्रत्याशियों की सूची, क्या दमदार चेहरों पर दांव खेलेंगे PK?

3 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल