ख़बर का असर

Home » मध्य प्रदेश » भोपाल में एम्स-पीपुल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी झूठी साबित: ई-मेल में सायनाइड ब्लास्ट की चेतावनी, सर्च ऑपरेशन में नहीं मिला कुछ

भोपाल में एम्स-पीपुल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी झूठी साबित: ई-मेल में सायनाइड ब्लास्ट की चेतावनी, सर्च ऑपरेशन में नहीं मिला कुछ

People's Bhopal Bomb:

People’s Bhopal Bomb: भोपाल स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और पीपुल्स यूनिवर्सिटी को सोमवार तड़के बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शहर में हड़कंप मच गया। दोनों संस्थानों को सुबह करीब 3 बजे अलग-अलग ई-मेल भेजे गए, जिसमें दावा किया गया कि परिसर में सायनाइड पॉइजन वाले बम लगाए गए हैं, जो दोपहर 12:15 बजे विस्फोट करेंगे। ई-मेल में सुबह 11 बजे तक डॉक्टरों और छात्रों को परिसर खाली कराने की चेतावनी दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए और दोनों परिसरों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

एम्स और पीपुल्स यूनिवर्सिटी में चला सर्च ऑपरेशन

एम्स परिसर में बागसेवनिया थाना प्रभारी अमित सोनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच की। वहीं पीपुल्स यूनिवर्सिटी में निशातपुरा थाना प्रभारी मनोज पटवा और पुलिस स्टाफ ने सर्चिंग अभियान चलाया। कई घंटों तक जांच के बाद कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

People’s Bhopal Bomb: साइबर सेल जांच में जुटी

पुलिस ने धमकी भरा ई-मेल भेजने वाले की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। ई-मेल आईडी और आईपी एड्रेस के आधार पर साइबर सेल को जांच सौंपी गई है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की जल्द पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

People’s Bhopal Bomb: पहले भी मिल चुकी है धमकी

19 फरवरी को भी पीपुल्स मेडिकल कॉलेज को इसी तरह का धमकी भरा ई-मेल मिला था, हालांकि तब भी जांच में कोई विस्फोटक नहीं मिला था। इसके अलावा हाल ही में भोपाल के दो स्कूलों और एक राष्ट्रीय फोरेंसिक लैब को भी बम धमकी मिलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पुलिस फिलहाल इसे शरारती या फर्जी धमकी मानकर जांच कर रही है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर संस्थानों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

यह भी पढे़ : भारत-कनाडा के बीच 10 साल का यूरेनियम सप्लाई समझौता, पीएम मोदी बोले- निवेश और रक्षा सहयोग बढ़ेगा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल