Home » अंतर्राष्ट्रीय » भारत-कनाडा के बीच 10 साल का यूरेनियम सप्लाई समझौता, पीएम मोदी बोले- निवेश और रक्षा सहयोग बढ़ेगा

भारत-कनाडा के बीच 10 साल का यूरेनियम सप्लाई समझौता, पीएम मोदी बोले- निवेश और रक्षा सहयोग बढ़ेगा

India Canada Meeting:

India Canada Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच सोमवार सुबह हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता हुई। बैठक में निवेश, व्यापार, रक्षा सहयोग और सिविल न्यूक्लियर एनर्जी समेत कई अहम मुद्दों पर सहमति बनी। पीएम मोदी ने बताया कि दोनों देशों के बीच यूरेनियम की दीर्घकालिक आपूर्ति के लिए एक ऐतिहासिक समझौता हुआ है। यह समझौता 10 वर्षों के लिए है और इसकी अनुमानित कीमत करीब 3 अरब डॉलर बताई जा रही है।

न्यूक्लियर और रक्षा क्षेत्र में बढ़ेगा सहयोग

दोनों देशों ने छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर और उन्नत रिएक्टर तकनीक के विकास पर सहयोग बढ़ाने का फैसला किया। इसके साथ ही भारत-कनाडा रक्षा संवाद स्थापित करने की घोषणा की गई, जिससे रक्षा उद्योग, समुद्री सुरक्षा और सैन्य आदान-प्रदान को मजबूती मिलेगी।

India Canada Meeting: कृषि और खाद्य सुरक्षा पर फोकस

बैठक में कृषि, एग्री-टेक और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में मूल्यवर्धन पर भी सहमति बनी। भारत में ‘भारत-कनाडा पल्स प्रोटीन उत्कृष्टता केंद्र’ स्थापित करने की घोषणा की गई।

India Canada Meeting: पश्चिम एशिया तनाव पर भारत की चिंता

पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव पर चिंता जताते हुए कहा कि भारत विश्व में शांति और स्थिरता चाहता है और हर समस्या का समाधान संवाद से निकाला जाना चाहिए। उन्होंने आतंकवाद और उग्रवाद को वैश्विक चुनौती बताते हुए सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।

व्यापार और निवेश संबंध

कनाडा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा यूरेनियम उत्पादक देश है। दोनों देशों के बीच वार्षिक व्यापार 21 अरब डॉलर से अधिक है। भारत में 600 से ज्यादा कनाडाई कंपनियां काम कर रही हैं। कनाडा के पेंशन फंड भारत में रियल एस्टेट और लॉजिस्टिक्स क्षेत्रों में लगभग 100 बिलियन डॉलर का निवेश कर चुके हैं और इसे आगे बढ़ाने की योजना है। प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद कनाडा भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का भरोसेमंद साझेदार बना रहेगा।

यह भी पढे़ : इजराइल-ईरान जंग: ईरानी हमले में भारतीय की मौत, ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर अटैक; भारत में 2 दिन में 760+ फ्लाइट्स कैंसिल