Home » Breaking News » कैबिनेट की मंजूरी के बाद अहमदाबाद में क्या बदलेगा? जानिए मेट्रो फेज-2A की पूरी कहानी

कैबिनेट की मंजूरी के बाद अहमदाबाद में क्या बदलेगा? जानिए मेट्रो फेज-2A की पूरी कहानी

PM Gujarat News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के चरण-2(ए) को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने का स्वागत करते हुए कहा कि इससे शहर के शहरी विकास और कनेक्टिविटी को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से एयरपोर्ट तक पहुंच अधिक तेज, सुगम और सुविधाजनक बनेगी।

कनेक्टिविटी में होगा बड़ा सुधार

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि अहमदाबाद मेट्रो के इस विस्तार से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और शहर के प्रमुख क्षेत्रों को आधुनिक सार्वजनिक परिवहन से जोड़ा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि परियोजना से ट्रैफिक जाम कम होगा और लोगों की यात्रा अधिक सुविधाजनक बनेगी।

PM Gujarat News: 6.03 किलोमीटर लंबा नया कॉरिडोर

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के चरण-2(ए) के तहत लगभग 6.032 किलोमीटर लंबे नए मेट्रो कॉरिडोर को मंजूरी दी है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य एयरपोर्ट को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ना और उन क्षेत्रों तक सार्वजनिक परिवहन पहुंचाना है जहां अभी प्रभावी कनेक्टिविटी उपलब्ध नहीं है।

पांच नए स्टेशन बनेंगे

इस कॉरिडोर में कुल पांच स्टेशन प्रस्तावित हैं, जिनमें चार एलिवेटेड और एक भूमिगत स्टेशन शामिल होगा। प्रस्तावित स्टेशनों में आश्रम रोड, कोटेश्वर प्राचीन मंदिर, साबरमती नदी, सरदार नगर और एयरपोर्ट स्टेशन शामिल हैं। परियोजना पूरी होने के बाद अहमदाबाद-गांधीनगर मेट्रो नेटवर्क की कुल लंबाई 77.63 किलोमीटर हो जाएगी।

PM Gujarat News: 2,169 करोड़ रुपये की लागत

परियोजना की कुल अनुमानित लागत 2,169.04 करोड़ रुपये है, जिसमें निर्माण अवधि के दौरान ब्याज भी शामिल है। यह विस्तार अहमदाबाद के सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क को और मजबूत करेगा तथा शहर के बुनियादी ढांचे को नई दिशा देगा।

रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

परियोजना के निर्माण कार्य के दौरान लगभग 2,000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है, जबकि संचालन और रखरखाव चरण में करीब 500 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा व्यापार, पर्यटन और निवेश गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

PM Gujarat News: खेल आयोजनों को भी मिलेगा लाभ

मेट्रो विस्तार से भविष्य में प्रस्तावित खेल आयोजनों, जिनमें 2029 के विश्व पुलिस खेल और 2030 के राष्ट्रमंडल खेल शामिल हैं, के लिए परिवहन सुविधाएं मजबूत होंगी। इससे खिलाड़ियों, अधिकारियों और दर्शकों की आवाजाही आसान हो सकेगी।

सतत शहरी विकास की दिशा में कदम

अहमदाबाद मेट्रो परियोजना का चरण-2(ए) शहर में पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने, प्रदूषण कम करने और यातायात दबाव घटाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सरकार का मानना है कि यह परियोजना अहमदाबाद के दीर्घकालिक और टिकाऊ शहरी विकास में अहम भूमिका निभाएगी।

ये भी पढ़े… ये है वो कारण जिनकी वजह से खिताब की प्रबल दावेदार नजर आ रही भारतीय टीम…