ख़बर का असर

Home » राजनीति » LPG संकट के बीच पीएम मोदी का ऐलान, भारत दुनिया के लिए सुरक्षित ऊर्जा का केंद्र

LPG संकट के बीच पीएम मोदी का ऐलान, भारत दुनिया के लिए सुरक्षित ऊर्जा का केंद्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनएक्सटी शिखर सम्मेलन में कहा कि आज पूरी दुनिया कठिन दौर से गुजर रही है, लेकिन भारत तेजी से और लगातार प्रगति कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, “आज पूरी दुनिया जानती है कि अगर आप भविष्य का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आपको भारत से जुड़ना होगा।

Pm modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनएक्सटी शिखर सम्मेलन में कहा कि आज पूरी दुनिया कठिन दौर से गुजर रही है, लेकिन भारत तेजी से और लगातार प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस संकट से कोई भी देश अछूता नहीं है, और भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठा रहा है।

हर किसी की भूमिका अहम

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि एक भीषण युद्ध ने दुनिया को गंभीर ऊर्जा संकट में धकेल दिया है। ऐसे समय में हर किसी की भूमिका अहम है — चाहे वो राजनीतिक पार्टियां हों, मीडिया हो, युवा हों, शहर हों या गांव। उन्होंने राज्य सरकारों से भी अपील की कि वे कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्त निगरानी रखें।

Pm modi: कोविड जैसा भरोसा

पश्चिम एशिया युद्ध के संदर्भ में मोदी ने कहा कि उन्हें 140 करोड़ भारतीयों पर पूरा भरोसा है कि कोविड जैसी चुनौतियों की तरह हम इस संकट को भी पार कर लेंगे। उनका संदेश स्पष्ट था: वैश्विक युद्धों के बावजूद नागरिकों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। भारत इस चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह सक्रिय और प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने बताया कि उन्होंने कई विश्व नेताओं से बातचीत की है और ऊर्जा आपूर्ति में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

भारत: दुनिया का गुरुत्वाकर्षण केंद्र

Pm modi: प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, “आज पूरी दुनिया जानती है कि अगर आप भविष्य का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आपको भारत से जुड़ना होगा। भारत विश्व के लिए गुरुत्वाकर्षण का केंद्र बन रहा है। वैश्विक संकटों के बावजूद दुनिया हमारी ओर उम्मीदों के साथ देख रही है, और इससे हमारी जिम्मेदारियां भी बढ़ रही हैं।”

 

ये भी पढ़ें:  दिल्ली में LPG संकट: गैस एजेंसियों पर पुलिस तैनात, कालाबाजारी पर सख्त नजर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल