ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ थीम पर आधारित है इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी

‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ थीम पर आधारित है इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी

Pm Modi News: इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट का आज से आगाज हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समिट का उद्घाटन करेंगे। यह समिट पहली बार ग्लोबल साउथ में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें दुनियाभर के दिग्गज नेता, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, नीति निर्माता, शोधकर्ता और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल होंगे।

‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ है समिट की थीम

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट की थीम ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ है, जिसका अर्थ है सभी का कल्याण और सभी के लिए सुख। यह थीम मानव-केंद्रित प्रगति के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जिम्मेदार इस्तेमाल के प्रति वैश्विक प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Pm Modi News: पीएम मोदी का एक्स पर संदेश

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,“एआई पर चर्चा के लिए दुनिया को एक साथ लाना! आज से भारत दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट होस्ट कर रहा है। मैं दुनिया भर से आए लीडर्स, इंडस्ट्री कैप्टन्स, इनोवेटर्स, पॉलिसीमेकर्स, रिसर्चर्स और टेक प्रेमियों का स्वागत करता हूं।”

एआई से बदल रहे हैं कई सेक्टर

पीएम मोदी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, गवर्नेंस और एंटरप्राइज समेत कई क्षेत्रों में परिवर्तन ला रहा है। उन्होंने कहा कि यह समिट एआई के नवाचार, सहयोग, जिम्मेदार उपयोग और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर वैश्विक संवाद को मजबूती देगा।

Pm Modi News: भारत एआई ट्रांसफॉर्मेशन में अग्रणी

प्रधानमंत्री ने कहा कि 1.4 अरब की आबादी वाले भारत में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम और अत्याधुनिक रिसर्च के कारण देश एआई ट्रांसफॉर्मेशन में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। यह प्रगति भारत की जिम्मेदारी और लक्ष्य दोनों को दर्शाती है।

युवाओं की क्षमता का प्रतीक है यह आयोजन

इससे पहले एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ के लिए दुनियाभर से लोगों का भारत आना देश के युवाओं की क्षमता और विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में भारत की तेज प्रगति को दर्शाता है।

Pm Modi News: संस्कृत सुभाषित भी किया साझा

प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषित साझा करते हुए कहा कि विज्ञान, ज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में नए आविष्कारों पर आश्चर्य नहीं होना चाहिए, क्योंकि पृथ्वी अनेक अनमोल रत्नों से भरी है।

20 फरवरी तक चलेगा समिट और एक्सपो

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी सोमवार शाम 5 बजे भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का उद्घाटन करेंगे। यह आयोजन 16 से 20 फरवरी तक चलेगा। इसी अवधि में इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का भी आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़े… भारत की जीत पर भावुक पाकिस्तानी फैन बोला– ‘फाइट करके हारते तो इतना दुख नहीं होता’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल