Home » नई दिल्ली » क्रेडिट का ब्लैंक चेक ले लो जी..एड देकर सरकारी खर्चे से सबकी फोटो छपवा दूंगा! – PM मोदी का विपक्ष पर तंज

क्रेडिट का ब्लैंक चेक ले लो जी..एड देकर सरकारी खर्चे से सबकी फोटो छपवा दूंगा! – PM मोदी का विपक्ष पर तंज

क्रेडिट का ब्लैंक चेक ले लो जी..एड देकर सरकारी खर्चे से सबकी फोटो छपवा दूंगा! - PM मोदी का विपक्ष पर तंज
Spread the love

PM Modi on Women Reservation Bill: नई दिल्ली में लोकसभा के विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण बिल को लागू करने के लिए सरकार ने तीन संशोधन विधेयक पेश किए। इसी मुद्दे पर सदन को संबोधित करते हुए Narendra Modi ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला और कहा कि उन्हें किसी तरह का क्रेडिट नहीं चाहिए, बल्कि अगर बिल पारित हो जाए तो वह विज्ञापन देकर सबको धन्यवाद देने और सबकी फोटो छपवाने को भी तैयार हैं।

महिला आरक्षण पर सदन में गरजे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह अवसर ऐतिहासिक है और सभी सांसदों को इसे गंवाना नहीं चाहिए। उनके मुताबिक, इस चर्चा से जो अमृत निकलेगा, वही देश की दिशा और दशा तय करेगा। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का भारत नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है और नीति निर्धारण में देश की आधी आबादी की भागीदारी समय की मांग है।

PM Modi on Women Reservation Bill: विरोध करने वालों को भुगतनी पड़ेगी कीमत

सदन में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जब-जब महिला आरक्षण का विरोध हुआ, तब-तब देश की महिलाओं ने विरोध करने वालों को माफ नहीं किया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो आज भी इसका विरोध करेंगे, उन्हें लंबे समय तक राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ेगी।

PM Modi on Women Reservation Bill: विपक्ष पर तंज, बोले- हमें क्रेडिट नहीं चाहिए

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण के दौरान विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि इसमें मोदी का राजनीतिक स्वार्थ है। उन्होंने कहा कि अगर इसका विरोध होगा तो राजनीतिक लाभ स्वाभाविक रूप से उन्हें मिलेगा, लेकिन अगर सभी साथ आएंगे तो किसी का नुकसान नहीं होगा।इसके बाद पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए कहाहमें क्रेडिट नहीं चाहिए। बिल पारित होते ही मैं विज्ञापन देकर सबको धन्यवाद देने को तैयार हूं। सबकी फोटो छपवा देंगे। सामने से क्रेडिट का ब्लैंक चेक आपको दे रहा हूं।

2029 में लागू होने की कही बात

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2024 में इसे लागू करना संभव नहीं था, लेकिन 2029 तक इसे लागू करने का अवसर है। उन्होंने जोर देकर कहा कि समय की मांग है कि इस मुद्दे पर ज्यादा देरी न हो और महिलाओं को जल्द से जल्द निर्णय प्रक्रिया में उचित प्रतिनिधित्व मिले।महिला शक्ति हमारी नीयत भी देखेगीअपने संबोधन के अंत में पीएम मोदी ने कहा कि देश की नारी शक्ति सिर्फ सरकार के फैसलों को नहीं, बल्कि नीयत को भी देखेगी। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें नेतृत्व में आगे लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़े: PM मोदी बोले- परिसीमन में किसी भी राज्य के साथ नहीं होगा अन्याय, ‘यह मेरा वादा, मेरी गारंटी’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments