Delhinews : दिल्ली की हवा हर दिन और जहरीली होती जा रही है। ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक लगातार तीसरे दिन राजधानी का AQI “बहुत खराब” स्तर पर पहुंच गया है। दिल्ली अब दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में शीर्ष पर है।
ऐसे में यह हवा सिर्फ सांस नहीं, बल्कि ज़हर बन चुकी है जो फेफड़ों में जाकर बीमारी को न्योता देती है। प्रदूषित हवा से सांस की दिक्कत, खांसी, गले में खराश, एलर्जी और इंफेक्शन जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
इसलिए बाहर निकलते वक्त मास्क पहनना अब जरूरत नहीं, मजबूरी बन चुका है।
तो चलिए जानते हैं ,प्रदूषण से बचाने वाला कौन-सा मास्क सबसे असरदार है।
N95 मास्क: हवा के जहर से बचाने की पहली ढाल
Delhinews : जब हवा में धूल, धुआं और जहरीले कण घुल जाएं, तो बिना मास्क बाहर निकलना रिस्क भरा हो सकता है। ऐसे में N95 मास्क सबसे भरोसेमंद और असरदार विकल्प साबित होता है।
कोरोना महामारी के दौरान भी इसे सबसे ज़्यादा कारगर माना गया था।
क्यों है N95 सबसे खास?
Delhinews : “N” का मतलब Non-Oil है, यानी यह ऑयल-बेस्ड पार्टिकल्स को नहीं रोकता।
“95” दर्शाता है कि यह हवा में मौजूद कणों को 95% तक फिल्टर करता है।
यह 0.3 माइक्रोन या उससे बड़े कणों को रोकने में सक्षम है।
नॉन-वोवेन पॉलीप्रोपलीन मटेरियल से बना होता है, जो सांस लेने में रुकावट डाले बिना प्रदूषित कणों को रोकता है।
N99, N100, P95, R95 – क्या ये भी अच्छे विकल्प हैं?
Delhinews : N95 के अलावा कुछ और मास्क भी बाजार में उपलब्ध हैं जो प्रदूषण से बचाव करते हैं, लेकिन हर एक का इस्तेमाल अलग परिस्थिति में उपयुक्त है।
N99 और N100 मास्क
Delhinews : ये N95 से भी अधिक शक्तिशाली हैं और और भी सूक्ष्म कणों को फ़िल्टर कर सकते हैं।
लेकिन इन्हें लंबे समय तक पहनना मुश्किल हो सकता है क्योंकि ये सांस लेने में थोड़ी असहजता पैदा करते हैं।
P95 और R95 मास्क
Delhinews : इन मास्कों की खासियत यह है कि ये ऑयल-बेस्ड पार्टिकल्स को भी रोकते हैं।
हालांकि, इन्हें फैक्ट्रियों या इंडस्ट्रियल एरिया में इस्तेमाल करना ज़्यादा उपयुक्त माना जाता है।
सर्जिकल और कपड़े के मास्क
Delhinews : हल्के प्रदूषण के लिए तो ये सही हैं, लेकिन इनके किनारों से हवा आसानी से अंदर जा सकती है।
इस वजह से ये छोटे और खतरनाक प्रदूषक कणों को पूरी तरह फ़िल्टर नहीं कर पाते।
आपकी सेहत के लिए सबसे सही चुनाव क्या है?
Delhinews : दिल्ली जैसी जगहों पर जहां हवा में जहरीले कण लगातार बढ़ रहे हैं, वहां N95 मास्क सबसे बेहतर विकल्प है।
यह आपको आरामदायक सांस के साथ-साथ 95% सुरक्षा प्रदान करता है।
अगर आप रोज़ाना बाहर निकलते हैं, तो यह मास्क आपकी सेहत के लिए एक जरूरी निवेश है।
यह भी पढे़ : Rybelsus FDA Approval: हृदय रोग से राहत की नई उम्मीद







