Home » राजनीति » मथुरा के मुद्दे पर बुरी तरह फंस गये अखिलेश यादव, योगी की हो रही जय-जयकार

मथुरा के मुद्दे पर बुरी तरह फंस गये अखिलेश यादव, योगी की हो रही जय-जयकार

Politics: मथुरा के मुद्दे पर बुरी तरह फंस गये अखिलेश यादव, योगी की हो रही जय-जयकार
Politics: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को शायद ऐसा लगा था कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला उनके हाथ एक अचूक ब्रहमास्त्र लग गया है, जो आागामी विधानसभा चुनाव में उनकी राह आसान कर देगा।एक सोची-समझी रणनीति के तहत उन्होंने चढ़ावा चोरी के मुद्दे को जोर-जोर से उठाया, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी आशाओं पर पानी फेर दिया है।योगी ने ऐसा दांव चला है कि अखिलेश खुद मुश्किल में घिरते दिखाई दे रहे हैं।

हर जगह लग रहे योगी के जयकारे

दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ता संभालते ही तीर्थ स्थलों के विकास पर विशेष तौर पर फोकस किया।अयोध्या, काशी, मथुरा  समेत तमाम प्राचीन तीर्थ स्थलों के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए करोड़ों रुपए के कार्य किए।अकेले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में उन्होंने मथुरा को 1,051 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी।मुख्यमंत्री योगी विकास योजनाओं के चलते अपने राजनीतिक विरोधियों पर भारी पड़ रहे हैं। जहाँ कहीं भी वे जा रहे हैं, वहाँ उनके जयकारे लग रहे हैं।

Politics: अखिलेश की चुपी पर उठ रहे सवाल

यूपी की जनता देख रही है कि राम जन्मभूमि और श्रीकृष्ण जन्मभूमि के प्रति मुख्यमंत्री योगी की कथनी और करनी में कभी कोई फर्क नहीं रहा। जनता के बीच से सवाल उठ रहे हैं कि जब मुख्यमंत्री योगी अयोध्या, काशी और मथुरा के लिए इतना काम कर सकते हैं, तो यदुवंशी होने का दावा करने वाले अखिलेश यादव कहाँ सोये रहे? क्यों उन्हें कभी श्रीकृष्ण जन्मभूमि का ध्यान नहीं आया?
लोग कटाक्ष कर रहे हैं कि जो समाजवादी पार्टी राम मंदिर निर्माण की घोर विरोधी रही, जिसके राज में राम भक्तों पर गोलियां चली, उसी के नेता अखिलेश यादव बड़ी चालाकी से चढ़ावा चोरी का राग भी अलापने लगे। अब जब योगी आदित्यनाथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि की बात कर रहे हैं, तो अखिलेश क्यों चुपी साधे हुए हैं?
Politics: बिरादरी के लोग भी नाराज
खास बात यह है कि जनता के बीच से ये सवाल अखिलेश यादव की बिरादरी के लोग भी उठा रहे हैं।वे भी नाराज हैं। यह स्थिति बताती है कि अखिलेश सियासी मोर्चे पर बुरी तरह फंस चुके हैं।इन दिनों अखिलेश यादव के लखनऊ स्थित आवास के बाहर और मथुरा में विभिन्न जगहों पर लगे पोस्टर व होर्डिंग्स के जरिये पूछा गया है कि आखिर अखिलेश मथुरा के मुद्दे पर क्यों मौन हैं?

Politics: सीएम योगी ने दी चुनौती

अखिलेश के लिए सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि इन दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने भाषणों की शुरुआत ‘वृंदावन बिहारी लाल की जय’ और ‘सियावर रामचंद्र की जय’ के साथ करते हैं।वे अखिलेश यादव से पूछते हैं कि मथुरा पर उनका स्टैंड क्या है? मुख्यमंत्री योगी अखिलेश को श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने की चुनौती देते हैं।

Politics: भाजपा ने मांगा जवाब

भारतीय जनता पार्टी और हिंदू संगठन भी श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में अखिलेश यादव की ‘चुप्पी’ पर सवाल उठा रहे हैं।भाजपा नेताओं का आरोप है कि वोट बैंक की राजनीति के कारण अखिलेश इस मुद्दे पर बोलने से बच रहे हैं। भाजपा ने उनसे जवाब मांगा है कि मथुरा पर चुप्पी साधना आखिर क्या साबित करता है? क्या यह वोट बैंक की मजबूरी है?