Pregnancy diet precautions: महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान अपना बहुत ध्यान रखना होता है। इस समय कई बातों का ख्याल रखना अनिवार्य हो जाता है। खान-पान से लेकर एक्सरसाइज तक और किन चीज़ों से परहेज करना है, इसकी सही जानकारी होनी चाहिए। यदि आप प्रेग्नेंट हैं, तो आपके पास एक प्रॉपर डाइट प्लान होना बेहद ज़रूरी है।
जंक फूड से दूरी क्यों ज़रूरी है?
अक्सर महिलाओं को इस बात की जानकारी नहीं होती कि उनके द्वारा सेवन की जाने वाली चीज़ें न केवल उनकी, बल्कि उनके होने वाले बच्चे की सेहत को भी नुकसान पहुँचा सकती हैं। आज हम जानेंगे कि कौन-कौन सी चीज़ों का सेवन करने से माँ और बच्चे के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
प्रेग्नेंसी के समय तेल, मसाले, बाहर का खाना अथवा जंक फूड का सेवन पूरी तरह से बचना चाहिए। इस प्रकार की चीज़ों के सेवन से गर्भवती महिला को पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, साथ ही ये स्वास्थ्य के लिए भी सही नहीं होतीं।

Pregnancy diet precautions: चाय-कॉफी और कैफीन से होने वाले नुकसान
इस अवस्था में चाय, कॉफी या सोडा जैसी चीज़ों को भी अवॉइड करना चाहिए। चाय और कॉफी में कैफीन होता है, जो माँ और बच्चे दोनों के लिए हानिकारक हो सकता है। इनके सेवन से गैस से जुड़ी परेशानियाँ भी होती हैं, जो प्रेग्नेंसी के दौरान अधिक तकलीफ देती हैं। वहीं शराब और धूम्रपान बिल्कुल न करें और न ही अपने आसपास किसी को ऐसा करने दें। यह आपके बच्चे के विकास में बाधा बन सकता है।
कच्चे अंकुरित अनाज: फायदेमंद या नुकसानदायक?
इसके अलावा, यदि आप मांसाहारी हैं, तो उच्च पारे वाली मछलियों जैसे शार्क, स्वोर्डफ़िश, किंग मैकेरल, मार्लिन, टाइलफ़िश आदि का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। ये मछलियाँ दूसरी मछलियों को खाती हैं, जिस कारण इनमें पारा जमा हो जाता है। इसी वजह से गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को इनका सेवन नहीं करना चाहिए।
कच्चे अंकुरित अनाज हमारे स्वास्थ्य के लिए पोषक होते हैं, लेकिन इनमें साल्मोनेला और ई. कोली जैसे बैक्टीरिया हो सकते हैं, जो फूड पॉइज़निंग का कारण बनते हैं। इसलिए बच्चों, गर्भवती महिलाओं और कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों के लिए इन्हें अच्छी तरह धोकर या पकाकर खाना अधिक सुरक्षित होता है।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से साझा किया गया है। किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर या अपनी डाइट में बदलाव करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।







