ख़बर का असर

Home » स्पोर्ट्स » फखर जमां पर बॉल टेम्परिंग का आरोप, 2 मैचों का बैन बरकरार

फखर जमां पर बॉल टेम्परिंग का आरोप, 2 मैचों का बैन बरकरार

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के 11वें सीजन में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। Lahore Qalandars की टीम ने अभी तक टूर्नामेंट में 2 मैच खेले हैं, जिसमें से एक में जीत और एक में हार मिली है।

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के 11वें सीजन में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस बार सुर्खियों में हैं पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज़ Fakhar Zaman, जिन पर बॉल टेम्परिंग का आरोप लगा है। 29 मार्च को Lahore Qalandars और Karachi Kings के बीच खेले गए मुकाबले में यह विवाद सामने आया। मैच के दौरान कराची की टीम को 19वें ओवर के बाद पेनल्टी के तौर पर 5 रन दिए गए, क्योंकि फील्ड अंपायर ने फखर जमां पर गेंद से छेड़छाड़ का शक जताया।

2 मैचों का बैन बरकरार

मैच के बाद इस मामले की सुनवाई हुई, जिसमें मैच रेफरी Roshan Mahanama ने फखर जमां को दोषी मानते हुए 2 मैचों के लिए बैन कर दिया। फखर ने इस फैसले को चुनौती दी, लेकिन पीएसएल की टेक्निकल कमेटी ने उनकी अपील खारिज कर दी। अब वह 3 अप्रैल को Multan Sultans और 9 अप्रैल को Islamabad United के खिलाफ होने वाले मैच नहीं खेल पाएंगे।

PSL 2026: सबूतों पर उठाए सवाल

फखर जमां ने अपनी अपील में कहा कि उनके खिलाफ कोई ठोस और निर्णायक सबूत मौजूद नहीं हैं, जिससे यह साबित हो सके कि उन्होंने गेंद के साथ छेड़छाड़ की है। उन्होंने बैन हटाने की मांग की थी, लेकिन कमेटी ने इसे स्वीकार नहीं किया।

PSL 2026: नियम क्या कहते हैं?

पीएसएल के आचार संहिता के अनुसार, लेवल-3 अपराध में खिलाड़ी को कम से कम 1 और अधिकतम 2 मैचों का निलंबन दिया जा सकता है। इसी नियम के तहत फखर जमां पर 2 मैचों का बैन लगाया गया है।

टीम का प्रदर्शन

PSL 2026: Lahore Qalandars की टीम ने अभी तक टूर्नामेंट में 2 मैच खेले हैं, जिसमें से एक में जीत और एक में हार मिली है। टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में 2 अंकों के साथ 5वें स्थान पर बनी हुई है।

 

ये भी पढ़े: म्यांमार में सेना प्रमुख मिन आंग ह्लाइंग बने राष्ट्रपति, विवादों के बीच चुनाव में बड़ी जीत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल