Home » स्पोर्ट्स » चेतेश्वर पुजारा की ऑल टाइम प्लेइंग 11 से रोहित, धोनी और रहाणे बाहर

चेतेश्वर पुजारा की ऑल टाइम प्लेइंग 11 से रोहित, धोनी और रहाणे बाहर

Pujara Playing XI:

Pujara Playing XI: टेस्ट क्रिकेट के महान बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भारतीय टीम के दिग्गजों की ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन बनाई है। उन्होंने अपनी ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन में महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे को शामिल नहीं किया है। वहीं, उन्होंने अपनी ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन में भारतीय टीम के महान ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को शामिल किया है।

Pujara Playing XI: पुजारा ने एमएस धोनी को किया बाहर-

ऑल टाइम प्लेइंग 11 में चेतेश्वर पुजारा ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को शामिल नहीं किया है। बताते हैं कि वर्ष 2010 में धोनी की ही कप्तानी में पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। पुजारा का मानना है कि धोनी टेस्ट क्रिकेट में बहुत तेज खेलते थे। वहीं, आजकल यह फॉर्मेट भी टी20 फॉर्मेट की तरह तेज हो गया है। चेतेश्वर पुजारा की ऑल टाइम प्लेइंग 11 पर नजर डालें तो देखा जा सकता है कि उन्होंने धोनी की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को चुना है।

Pujara Playing XI: पुजारा का मिडिल ऑर्डर क्रम-

चेतेश्वर पुजारा के मिडिल ऑर्डर क्रम की बात करें तो उन्होंने चौथे और पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए मास्टर विंटेज विराट कोहली (चौथे नंबर) और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (पांचवें नंबर) को चुना है। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए चेतेश्वर पुजारा ने पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण (Very Very Special Laxman) को चुना है। इसके अलावा प्लेइंग 11 में ऋषभ पंत को भी शामिल किया गया है। वहीं, चेतेश्वर पुजारा की प्लेइंग 11 की बात करें तो उन्होंने रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे को भी अपनी टीम की प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया है।

चेतेश्वर पुजारा की ऑल टाइम प्लेइंग 11-

राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, चेतेश्वर पुजारा, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, वीवीएस लक्ष्मण, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी। ईशांत शर्मा और हार्दिक पांड्या 12वें और 13वें खिलाड़ी हैं

यह भी पढ़े- केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को मिली धमकी, चिट्ठी में लिखा- ‘जल्द कर दी जाएगी हत्या’